सागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 350 पाव अवैध देशी शराब सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

थाना मोती नगर जिला सागर
दिनांक 31 जुलाई 2025

???? सागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 350 पाव अवैध देशी शराब सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, ₹2.42 लाख की संपत्ति जप्त

???? थाना मोतीनगर, सागर
???? दिनांक: 31.07.2025

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अवैध शराब, अवैध हथियार एवं सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मोतीनगर पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

???? मुखबिर सूचना के आधार पर तत्काल घेराबंदी करते हुए पुलिस टीम ने एक बिना नंबर की सफेद इंडिका कार को मसानझिरी गाँव के पास रोका, जो बारिश के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस टीम ने तत्परता से कार को सीधा कर उसमें सवार चार व्यक्तियों को पकड़ा।

???? गिरफ्तार आरोपी:

  1. राजपाल ठाकुर, उम्र 31 वर्ष, निवासी खुरई थावरी, थाना सुरखी
  2. शिवा कोरी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ईतवारी टोरी, सागर
  3. गजेन्द्र ठाकुर, उम्र 20 वर्ष, निवासी अमरमऊ, थाना शाहगढ़
  4. एक विधि विरुद्ध बालक, उम्र 16 वर्ष

???? बरामद सामग्री:

✅ देशी लाल मसाला शराब: 350 पाव (कुल 63 लीटर), अनुमानित मूल्य ₹42,000

✅ बिना नंबर की सफेद इंडिका कार: क्षतिग्रस्त स्थिति में, अनुमानित मूल्य ₹2,00,000

✅ कुल जप्त संपत्ति: ₹2,42,000

???? शराब की तस्करी के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। मौके पर समक्ष गवाहों की उपस्थिति में अवैध शराब और वाहन को विधिवत रूप से जप्त किया गया। सभी आरोपियों को धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर थाना मोतीनगर में अपराध पंजीबद्ध किया गया।

???? अभियुक्त शिवा कोरी के विरुद्ध पूर्व से दर्ज गंभीर आपराधिक प्रकरण: (कुल अपराध: 11)

उसके विरुद्ध मारपीट, धमकी, आबकारी अधिनियम एवं शस्त्र अधिनियम सहित कुल 11 प्रकरण विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं, जिनमें कुछ प्रमुख इस प्रकार हैं:

धारा 294, 323, 324, 325, 506, 458 भादवि

धारा 34(2), 42 आबकारी अधिनियम

धारा 25 बी आर्म्स एक्ट

भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 119(1), 296, 351(3), 3(5) इत्यादि

???? प्रशंसनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम:

  1. निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत (थाना प्रभारी, मोतीनगर)
  2. उपनिरीक्षक ललित बेदी
  3. प्रधान आरक्षक बीरेन्द्र शर्मा
  4. प्रधान आरक्षक नदीम शेख
  5. प्रधान आरक्षक सौरभ (सायबर सेल शाखा)
  6. आरक्षक अखलेश
  7. आरक्षक लखन
  8. आरक्षक सत्येन्द्र सिंह
  9. आरक्षक अनुराग बैध
  10. आरक्षक संजय जोनवार
  11. आरक्षक गुड्डू शर्मा
  12. आरक्षक मंजीत

???? थाना मोतीनगर पुलिस की यह कार्रवाई जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता है, जिससे न सिर्फ तस्करी पर अंकुश लगा बल्कि आपराधिक तत्वों की धरपकड़ भी संभव हो सकी।

सागर पुलिस — अपराधियों पर सख्ती, जनता के लिए सुरक्षा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें