कलेक्टर  संदीप जी आर ने प्रशिक्षु अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव: संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ कार्य करें

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संवेदनशीलता, सहजता ,समय प्रबंधन, पारदर्शिता के साथ सभी काम करे, एवं चुनौती का सामना कर उसको पूरा करने का कार्य करें।*
उक्त विचार कलेक्टर  संदीप जी आर ने राज्य सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों का संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात आयोजित समीक्षा में दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  लोकेश सिन्हा, संयुक्त कलेक्टर  आरती यादव, डीएसपी  मयंक सिंह सहित सभी प्रशिक्षु अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर  संदीप जी आर ने कहा कि आप अपने आंगे की शासकीय सेवा में पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें एवं समाज, जनसमुदाय के बीच अपनी छवि को पूरी पारदर्शी रखते हुए ईमानदारी के साथ उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान करें। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा में प्रतिदिन चुनौती आती हैं किंतु आप सभी को चुनौतियों का सामना कर पूरे ईमानदारी के साथ उसको पूरा करना है। उन्होंने कहा कि आप सभी ने अभी सागर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के बारे में जानकारी प्रदान की एवं ग्रामीण जनों से जानकारी प्राप्त की आपका अनुभव इस जानकारी में मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिंहा एवं संयुक्त कलेक्टर  आरती यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किय।

संयुक्त कलेक्टर  आरती यादव ने बताया कि आपने जो फील्ड में देखा है वह कलेक्टर  संदीप जी आर के द्वारा जिले के लिए किया जा रहा है सभी ने बताया कि अलग-अलग स्थान पर फ्रूट फॉरेस्ट के तहत जो वृक्षारोपण किया जा रहा है उसे ग्रामवासियो ने सराहा है।

राज्य सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों का संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीण भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को सागर जिले की विभिन्न ग्र

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें