रजौआ में मटकी फोड़ प्रतियोगिता, विधायक लारिया ने सहभागिता कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया

SHARE:

रजौआ में मटकी फोड़ प्रतियोगिता, विधायक लारिया ने सहभागिता कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया

सागर/17.08.2025

नरयावली विधानसभा के ग्राम रजौआ में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर परम्परागत मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला प्रांगण में किया गया। इस आयोजन को देखने आसपास के ग्रामों के नागरिक बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। रजौआ पहुंचकर विधायक लारिया ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। क्षेत्रवासियों के अनुरोध पर विधायक लारिया भी प्रतियोगिता का हिस्सा बने। उन्होंने भी आंख पर पट्टी बांधकर उन्होंने मटकी फोड़ने का प्रयास किया। क्षेत्रीय विधायक की उपस्थिति से प्रतिभागियों में उत्साह नजर आया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें