रतलाम में गाय के मृत बछड़े का मामला तूल पकड़ा हिंदू संगठनों ने अवैध पशुपालकों पर कार्रवाई की मांग की

रतलाम mp
रिपोर्टर राहुल बैरागी
Mo, 7354434732

गाय का मृत बछड़ा कचरे के ढेर में मिला: सड़क पर शव रखकर जाम; विहिप ने अवैध पशुपालकों पर कार्रवाई करने कहा ।

रतलाम में शनिवार दोपहर में अमृत सागर सागर तालाब किनारे स्थित गार्डन के सामने गाय का बछड़ा मृत अवस्था में मिला। बछड़े को एक बोरे में भरकर कचरे के ढेर में फेंक रखा था। इस बात की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में हिन्दू संगठन एकत्र हो गए।
समय पर नगर निगम के कोई अधिकारी नहीं आने पर बाजना बस स्टैंड चौराहे पर मृत बछड़े को रख चक्काजाम कर दिया। साथ ही 5 दिन में कार्रवाई करने की बात करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।
दरअसल, हिंदू संगठन मृत बछड़े को लेकर नगर निगम के लिए निकले थे। रास्ते में लक्कड़पीठा क्षेत्र में निगम कमिश्नर अनिल भाना पहुंच गए। वहीं रास्ते में रुककर हिन्दू संगठन विरोध जताने लगे। हिंदू संगठनों की मांग है शहर में अवैध रूप से पशुपालन किया जा रहा है। इसे रोका जाना चाहिए। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। आशंका जताई जा रही है बछड़े की मौत के बाद कोई कचरे के ढेर में फेंक गया है।
बजरंग दल, गो रक्षा प्रमुख, हिंदू जागरण मंच समेत तमाम संगठन के पदाधिकारी एकत्र होकर जाम लगाया। मौके पर सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी किशोर पाटनवाला, समेत शहर के सभी थाना प्रभारी बल के साथ मौके पर हैं।
विहिप गोरक्षा प्रमुख बोले- जांच की जाए विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा प्रमुख योगेश चौहान ने बताया कि आज सुबह हमें सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो कचरे के ढेर में गाय के बछड़े का शव बोरे में मिला। बछड़े का सिर बोरे से बाहर था। शरीर के अन्य अवशेष भी अलग-अलग-बिखरे हुए थे। शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। कुत्तों द्वारा नोचा गया है।
ऐसी घटना पहली बार नहीं हुई है। पहले भी हमने एफआईआर दर्ज कराई है लेकिन कार्रवाई नहीं की।  हमारी मांग है कि शहर में जितने भी गो पशु पालक हैं उनकी जांच की जाए। गोमाता के मरने के बाद कचरे के ढेर में फेक दिया जाता है। ऐसे पशुपालकों पर कार्रवाई की जाए। शहर में नगर निगम द्वारा मटन की 35 दुकानों का लाइसेंस है। इसके अलावा अवैध रूप से कई दुकानें हैं, जिनकी भी जांच होना चाहिए।
निगम अधिकारी नहीं आए तो शव लेकर निकल गए पैदल

बाजना बस स्टैंड पर बछड़े का शव रख करीब पौन घंटे तक जाम किया गया। इस दौरा नगर निगम कमिश्नर व निगम के अन्य अधिकारियों को कॉल किया लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। पदाधिकारी चाहते थे कि मौके पर निगम के अधिकारी आएं।
उन्हें बताएं कि शहर में अवैध रूप से पशुओं का पालकर छोड़ दिया जाता है। मरने पर कचरे के ढेर में फेंक दिया जाता है। नगर निगम की मिलीभगत से यह सब कुछ चल रहा है। जब अधिकारी नहीं आए तो बछड़े के शव लेकर हिंदू संगठन नगर निगम के लिए निकल गए। लक्कड़पीठा तक पहुंचे ही थे कि निगम कमिश्नर अनिल भाना व अन्य अधिकारी आए।
पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी जताई। कचरे के ढेर के स्थान पर सीसीटीवी लगाने को कहा।
पदाधिकारियों ने कहा कि शहर में कई स्थानों पर विशेष समुदाय द्वारा अवैध रूप से पशुओं को रखा जा रहा है। उन्हें खुला सड़कों पर छोड़ दिया जाता है। शहर के राजीव गांधी सिविक सेंटर में विशेष समुदाय के लोगों के अतिक्रमण कर पशुओं को रखा है।

पांच दिन का अल्टीमेटम,
प्रदर्शन कर बजरंग दल समेत अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने पांच दिन में राजीव गांधी सिविक सेंटर क्षेत्र से अतिक्रमण को नहीं हटाया जाता है को बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। कार्रवाई के आश्वासन के बाद सभी माने और प्रदर्शन खत्म किया।

Leave a Comment

Read More