सागर कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. एन.एस. हार्डिकर की पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण किया गया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सागर कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. एन.एस. हार्डिकर की पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण किया गया

सागर कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. एन.एस. हार्डिकर की पुण्यतिथि पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव गांधी भवन में उन्हें स्मरण किया गया। इस अवसर पर डॉ. एन.एस. हार्डिकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।

डॉ. एन.एस. हार्डिकर के जीवन और कार्यों को याद किया गया

इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डिकर ने कांग्रेस सेवादल का गठन किया था, जो कांग्रेस की रीड की हड्डी मानी जाती है। उन्होंने कहा कि डॉ. हार्डिकर ने देश की आजादी के लिए कांग्रेस सेवादल की स्थापना की थी।

शहर सेवादल के जिला अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा

शहर सेवादल के जिला अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि डॉ. हार्डिकर असाधारण प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। उनकी बहुमुखी व बहुआयामी प्रतिभा के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है।

वरिष्ठ कांग्रेसी लीलाधर सूर्यवंशी ने बताया

वरिष्ठ कांग्रेसी लीलाधर सूर्यवंशी ने बताया कि कांग्रेस सेवादल की स्थापना का विचार डॉ. हार्डिकर के मस्तिष्क में तब आया, जब 1923 में कोकीनाडा जेल में थे। उस समय देश गुलाम था और कांग्रेस के युवा पीढ़ी में नई उमंग का संचार होते देख जेल से निकलते ही 1924 में विधिवत रूप से कांग्रेस सेवादल की स्थापना की।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें