भाजपा महिलाओं के शोषण पर कब कार्यवाही करेगी- महेश जाटव

भाजपा महिलाओं के शोषण पर कब कार्यवाही करेगी- महेश जाटव

भाजपा पार्षद का कृत्य भाजपा का चेहरा उजागर करता है -जाटव

सागर 15 सितंबर। एक पीड़ित महिला द्वारा पुलिस अधीक्षक को अपनी प्रातरना के संबंध में और चार दिन तक बंधक बनाए जाने का भाजपा पार्षद पर आरोप लगाना गंभीरता की श्रेणी में आता है साथ ही महिला ने रिवाल्वर एवं अन्य हथियारों से डराने धमकाने की बात भी कही है. सट्टा रूम भाजपा की पार्षद का यह कृत्य भाजपा का चेहरा उजागर करता है भाजपा को चाहिए की महिलाओं के उत्पीड़न पर गंभीरता से संज्ञान लें और आरोपी पर सख्त कार्रवाई करें.यह बात आज जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव ने कहीं। जाटव ने कहा कि भाजपा ऐसे महिला उत्पीड़न करने वाले लोगों को संरक्षण प्रदान करती है और पुरस्कार प्रदान करती है यही बीजेपी का असली चेहरा है.

Leave a Comment

Read More