
रजाखेड़ी बजरिया में होगा आज 61 फुट विशाल रावण के पुतले का दहन
सागर/01.10.2025
मकरोनिया में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विजयदशमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया जायेगा। रजाखेड़ी-बजरिया में 61 फुट रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी है। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के लिए भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी के द्वारा आमंत्रण पत्र भेजे गये है।
दशहरा पर्व को आकर्षक बनाने के कार्यक्रम में प्रसिद्ध आर्केस्ट्रा कलाकारों द्वारा मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। आकर्षक आतिशबाजी, क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से आए अखाड़ा दल का ओजमय प्रदर्शन होगा। राम जानकी झांकी पर्व का प्रमुख केंद्र होगें।
नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने इस भव्य आयोजन में नागरिकों से सपरिवार एवं बड़ी संख्या में पधारने आमंत्रित किया है। आयोजन शाम 6 बजे से प्रारंभ होगें।











