जिला शहर कांग्रेस नें भगवान बाल्मीकि प्रकट उत्सव पर शोभा यात्रा का स्वागत किया

जिला शहर कांग्रेस नें भगवान बाल्मीकि प्रकट उत्सव पर शोभा यात्रा का स्वागत किया

सागर/7 अक्टूबर। शरद पूर्णिमा पर भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव पर निकाली शोभायात्रा का जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर शोभा यात्रा में चल रहे बाल्मिक समाज के वरिष्ठ जनों का जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने माला पहनकर स्वागत किया एवं महृषि वाल्मीकि की पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि आदिकवि वाल्मीकि जी का जीवन चरित्र पूरी मानवता को प्रेरणा देता है और उनकी रचनाएं जीवन के सत्य व कर्तव्य से परिचित करवाती हैं।
कार्यक्रम में सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, जनपद सदस्य मोंटी यादव,शरद पुरोहित,दीनदयाल तिवारी,जितेंद्र रमाकांत यादव लीलाधर सूर्यवंशी रोहन,नरेश सनकत, वीरेंद्र राजे,अलीम तज्जू खान, साजिद लाईन श्रीदास रैकवार, आनंद हेला, प्रदीप पांडे, पवन केसरवानी, शैलेश अकेला,नरेश सनकत,आनंद अहिरवार,जैद खान आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Read More