
पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने डी.एन सी बी स्कूल की जानी हकीकत।
स्कूल के प्राचार्य मिलें नदारत,प्लेसमेंट एजेंसी से भर्ती शिक्षक छात्रों को पढ़ा रहें।
प्रधान निदेशक रक्षा सम्पदा को लिखा पत्र,जांच कर कार्यवाही की उठाई मांग।
सागर / मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने शुक्रवार को छावनी परिषद सागर द्वारा संचालित डी.एन.सी.बी हायर सेकेंडरी स्कूल सदर कैन्ट की हकीकत जानी।जहां मोके पर स्कूल के प्राचार्य नदारत मिलें साथ ही कुछ कक्षाओं में मात्र छात्र ही बैठे हुए थे शिक्षक नहीं थे जिस पर श्री चौधरी ने मोके से ही छावनी परिषद सागर के अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर डी.एन.सी.बी स्कूल सहित छावनी परिषद की सभी पांच स्कूलों में व्याप्त अनियमित्ताओं से अवगत कराया तथा उक्त स्कूलों के संबंध में प्रधान निदेशक रक्षा संपदा भारत सरकार नई दिल्ली को पत्र भी लिखा हैं। चौधरी ने प्रधान निदेशक को लिखे पत्र में कहा है कि छावनी परिषद सागर की प्राथमिक से लेकर हायर सेकेंडरी तक की सभी पांच स्कूलों में प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से शासन के नियम व निर्देशों और योग्यता को दरकिनार कर शिक्षकों की भर्ती कर उनसे अध्यापन कार्य कराया जा रहा है ही साथ ही शिक्षकीय कार्य मे लगा उक्त अमला कई वर्षों से स्कूलों में पदस्थ हैं।श्री चौधरी ने पत्र में कहा कि रक्षा मंत्रालय के नियम निर्देशों को दरकिनार कर शिक्षकों की भर्ती करने से योग्यताधारी और अनुभवी शिक्षक वंचित हो रहें हैं और उक्त स्कूलों का अध्यापन कार्य प्रभावित होने के साथ ही यहां पढ़ने वालें हजारों छात्रों का भविष्य भी अंधकार में होने से इनकार नहीं किया जा सकता।श्री चौधरी ने मांग की हैं कि छावनी परिषद सागर की स्कूलों के हजारों छात्रों के भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराकर कार्यवाही की जावें। इस दोरान चौधरी के साथ पूर्व सरपंच शरद राजा सेन,संदीप चौधरी, जशवंत कुमार,सत्यम सिंह आदि मौजूद थे।











