सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर आज भाजपा ने आयोजित किया यूनिटी मार्च

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर आज भाजपा ने आयोजित किया यूनिटी मार्च

सागर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर आज 31 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी द्वारा यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया हैं। जिसकी तैयारी के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने आयोजन टोली एवं पदाधिकारी के साथ बैठक कर समीक्षा की एवं सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि 31अक्टूबर को प्रातः 11:30 बजे रजाखेड़ी (बजरिया) स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रतिमा से “यूनिटी मार्च” प्रारम्भ होकर मकरोनिया चौरहा होते हुए पुनःसरदार वल्लभ भाई पटेल प्रतिमा के समक्ष पहुंचेगा जहां “यूनिटी मार्च” का समापन होगा।

आयोजन टोली जिला संयोजक मनीष चौबे ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया के साथ जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यूनिटी मार्च में शामिल होंगे। उन्होने सभी पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं सहित युवाओं,सामाजिक संगठनों व देश प्रेमियों से राष्ट्र की एकता और अखंडता को समर्पित यूनिटी मार्च में शामिल होने का आग्रह किया है।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,मण्डल अध्यक्ष अमित बैशाखीया,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल,पूर्व मण्डल अध्यक्ष विक्रम सोनी,मण्डल महामंत्री अंशुल हर्ष,आयोजन टोली सह संयोजक नितिन सोनी,राहुल वैध,सोनल सोनी,मण्डल मंत्री शिवा यादव उपस्थित रहें।

Leave a Comment

Read More