
मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश विकासशील से विकसित राज्य की ओर अग्रसर: मंत्री श्री राजपूत
सागर,दिनांक 01 नवंबर 2025। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश रोजगार के क्षेत्र मंे आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर, विकासशील राज्य से विकसित राज्य की ओर अग्रसर है। यह विचार खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर में 70वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर महाकवि पद्माकर सभाकर में आयोजित समारोह कार्यक्रम में व्यक्त किए।
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मध्यप्रदेश की स्थापना 1 नवंबर 1956 को हुई थी और आज हम अपने प्रदेश के 70वें स्थापना दिवस का उत्सव मना रहे हैं। मध्यप्रदेश को भारत का हृदय प्रदेश कहा जाता है और यह हमारा गौरव है। हमारी नर्मदा मां की पावन धरा, हमारी संस्कृति का प्रतीक है। आज प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में विकासशील से विकसित राज्य की ओर अग्रसर है और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। कृषि, उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हमें एकजुट होकर प्रदेश को विकसित और समृद्ध बनाना है। मध्यप्रदेश ने देश को कई महान विभूतियां दी हैं। हमारी धरती ने कबीर, तुलसीदास, मालवा के महान कवि, संगीतकार और कलाकारों को जन्म दिया है।
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि आज मध्यप्रदेश में उद्योग और रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। प्रदेश सरकार ने शासकीय नौकरियों में एक लाख से अधिक युवाओं की भर्ती का अभियान शुरू किया है। मध्यप्रदेश राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने वाला देश का पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि आइए, हम सब मिलकर मध्यप्रदेश को एक आदर्श राज्य बनाएं। आइए, हम सब मिलकर मध्यप्रदेश के विकास में अपना योगदान दें।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि मध्यप्रदेश के साथ सागर भी विकसित सागर बन रहा है और आज सागर में सभी क्षेत्र में कार्य हो रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पानी सभी क्षेत्रों में सागर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए आज गौरव का दिन है जब आज हम सब मध्यप्रदेश का स्थापना वर्ष मना रहे हैं।
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकसित मध्यप्रदेश की ओर आगे बढ़ रहा है और शीघ्र ही हमारा मध्यप्रदेश विकसित मध्यप्रदेश होगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सभी वर्गों के लिए अनेक योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर श्री अंशुल आठिया के द्वारा मध्यप्रदेश गान की प्रस्तुति दी गई, जबकि बुंदेलखंड की मशहूर गायिका कविता शर्मा के द्वारा आगड़ बम बागड़ बम गीत की मधुर प्रस्तुति दी गई। डॉ हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर वृंदावन अहिरवार, सुखदेव मिश्र, शैलेश केशरवानी, रुपेश यादव, जगन्नाथ गुरैया, पप्पू फुसकेले, संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी, जिला पंचायत सीईओ एवं प्रभारी कलेक्टर विवेक के वी, अपर कलेक्टर अविनाश रावत, एसडीएम अमन मिश्रा नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री, सहित बड़ी संख्या में जन समुदाय जनप्रतिनिधि छात्र-छात्राएं मौजूद थे।











