
लापता..लापता..लापता..
👉सागर विधायक, सांसद ,महापौर लापता
(आज जन प्रतिनिधियों को तलाश में कांग्रेसी)________
सागर में दीपावली जैसे त्योहार पर गरीबों के मकान तोड़े जा रहे हैं नगर पालिक निगम हिटलर की भूमिका में है? वही जिन गरीबों की चरण वंदना करके विधायक बने, सांसद, महापौर और वार्ड के पार्षद बने हैं वह सब लापता हो गए हैं कोई जनता की तकलीफ जानने आगे नहीं आया हिटलर की भूमिका में आई नगर निगम जेसीबी लेकर लोगों के सपनों के घर को तोड़ रही है जनता के आक्रोश को देखते हुए अब जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव कांग्रेस जनों के साथ शंख ,झालर लेकर विधायक को ढूंढने जाएंगे कि वह क्यों जनता की तकलीफ मैं उनके साथ खड़े नहीं हुए आखिर किस नेता के इसारे पर इस मुहिम को अंजाम दिया जा रहा है जिसमें अधिकतर गरीबों निशाना बना रहे हैं और हिटलर की तरह निगम इस काम को अंजाम दे रही है सभी आज कांग्रेस जन शंख, झालर लेकर जन प्रतिनिधियों को जगाने के लिए जाएंगे एकादशी पर देव भी जनमानस के उद्धार के लिए उठते हैं तो जनप्रतिनिधियों को भी कुंभकर्ण की नींद की तरह नहीं सोने देंगे उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देकर कर्तव्य पथ पर अग्रसर होने की मांग करेंगे!
दिन- शनिवार
दिनांक-1/11/25
समय- दोपहर 3 बजे
स्थान होटल सागर सरोज धर्म श्री रोड सागर











