
दिनांक : 10/11/2025
थाना – विनायका, जिला सागर (म.प्र.)
ग्राम खजरा में हुई हत्या के मामले का आरोपी गिरफ्तार — भेजा गया जेल
थाना विनायका पुलिस द्वारा ग्राम खजरा में हुई हत्या के प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को शरीर संबंधी अपराधों में तत्परता से कार्यवाही कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में दिनांक 04.11.2025 को फरियादी भानु खंगार निवासी ग्राम कोटरा द्वारा थाना विनायका में देहाती नालिशी पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने पिता धन सिंह खंगार के साथ बोवनी मशीन लेने ग्राम खजरा गया हुआ था। उसी दौरान आरोपी तेजसिंह गोंड द्वारा मृतक से शराब पीने हेतु ₹500 की मांग की गई। राशि न देने पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से पिता धन सिंह खंगार के सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिनका उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
प्रकरण पर से थाना विनायका में अपराध क्रमांक 123/25, धारा 296(A), 118(1), 119(1), 103(1) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी
विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश ग्राम खजरा के घने जंगल क्षेत्र में की गई। मुखबिर की सूचना पर दिनांक 09.11.2025 को आरोपी तेजसिंह गोंड पिता स्व. हरिसिंह गोंड, उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम खजरा को खजरा तिराहा से विधिवत गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त कुल्हाड़ी एवं रक्तरंजित कपड़े जप्त किए गए।
आरोपी को दिनांक 10.11.2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से आदेशानुसार उसे उप-जेल बंडा में निरुद्ध किया गया।
नेतृत्व एवं टीम कार्य
उक्त कार्यवाही में
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – संजीव उईके
एस.डी.ओ.पी. बंडा – प्रदीप वाल्मीकि
का कुशल मार्गदर्शन प्राप्त रहा।
कार्रवाई में थाना प्रभारी विनायका उ.नि. भूपेन्द्र विश्वकर्मा एवं स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा:
- प्रआर 189 बादल यादव
- प्रधान आरक्षक 769 जयपाल सिंह घोष
- आरक्षक 638 सोमेश मिश्रा
- आरक्षक 670 पुष्पेन्द्र सेन
- नगर सैनिक 305 दुखराज यादव
सागर पुलिस का संदेश
सागर पुलिस नागरिकों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण हेतु सदैव तत्पर है।
–











