प्रधानमंत्री के ’खेलो इंडिया’ से तैयार हो रही युवाओं की सशक्त पीढ़ी- अविराज सिंह

प्रधानमंत्री के ’खेलो इंडिया’ से तैयार हो रही युवाओं की सशक्त पीढ़ी- अविराज सिंह

बांदरी/खुरई। युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि “भूपेन्द्र भैया ट्रॉफी केवल एक क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं की प्रतिभा को मंच देने का माध्यम है। पिछले 12 वर्षों में इस प्रतियोगिता से हजारों युवा जुड़े हैं और आज बुंदेली क्रिकेट को नई पहचान मिली है।” इसी क्रम में भूपेन्द्र भैया ट्रॉफी 2026 का भव्य शुभारंभ बांदरी एवं खुरई के स्टेडियम मैदान में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेलप्रेमी नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि “इन 12 वर्षों में भूपेन्द्र भैया ट्रॉफी से लगभग 5000 से अधिक युवा खिलाड़ी जुड़ चुके हैं। यही कारण है कि आज बुंदेली क्रिकेट लीग में 26 विधानसभा क्षेत्रों की टीमें भाग ले रही हैं और खुरई विधानसभा की टीम ने उस लीग में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया।”

उन्होंने कहा कि “12 वर्ष पूर्व खुरई विधानसभा में न तो स्टेडियम था, न इंडोर स्टेडियम, न लाइब्रेरी, न जिम, न वाटर स्पोर्ट्स और न ही बैडमिंटन कोर्ट जैसी सुविधाएं थीं। आज उसी विधानसभा में 18 करोड़ रुपये की लागत से वर्ल्ड लेवल स्टेडियम और इंटरनेशनल लेवल वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनकर तैयार होने जा रहा है।”

अविराज सिंह ने कहा कि “विकास के लिए लगन, परिश्रम और विकासशील सोच की आवश्यकता होती है। भूपेन्द्र भैया ने यह सिद्ध कर दिखाया है कि किसी विधानसभा को कैसे आदर्श विधानसभा बनाया जा सकता है। आज खुरई विधानसभा में 24 पार्क हैं, जबकि 12 वर्ष पहले एक भी पार्क नहीं था।”

कार्यक्रम के दौरान अविराज सिंह ने नगर पालिका खुरई की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि “वर्ष 2024 स्वच्छता सर्वेक्षण में खुरई नगर पालिका ने देशभर में सातवां स्थान एवं 50 हजार से अधिक जनसंख्या वर्ग में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके परिणामस्वरूप नगर पालिका को 3-स्टार रैंकिंग मिली और शासन द्वारा 32 लाख रुपये की लागत का नवीन फायर वाहन उपलब्ध कराया गया।”

उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेलो इंडिया’ और सांसद खेल महोत्सव जैसे प्रयासों से आज युवा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही देश का युवा राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है, जो राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।”

अविराज सिंह ने कहा कि “प्रधानमंत्री  का संकल्प है कि एक लाख युवाओं को राजनीति में आगे लाया जाए। आज यह गर्व का विषय है कि केवल 45 वर्ष की आयु में नितिन नवीन जी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। आज का युवा ही कल का नेता है।”

अविराज सिंह ने कहा कि “भारत की स्वदेशी ताकत का उदाहरण यूपीआई है, जो आज फ्रांस, मॉरीशस, सिंगापुर और दुबई जैसे देशों में उपयोग हो रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पूरी दुनिया ने भारत की शक्ति को महसूस किया है।”

उन्होंने आगामी 10 जनवरी को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के खुरई आगमन की जानकारी देते हुए कहा कि “भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भव्य स्वागत की तैयारी में जुट जाना चाहिए। इसके लिए कल से विधानसभा स्तर पर एक यात्रा प्रारंभ की जाएगी, जिसमें मैं स्वयं सम्मिलित रहूंगा।”

कार्यक्रम के दौरान अविराज सिंह ने रुद्राक्ष धाम, सागर में 31 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाली सात दिवसीय श्रीराम कथा एवं 1 फरवरी को नवनिर्मित श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आमंत्रण पत्र भी वितरित किए। उन्होंने बताया कि प्रयागराज से पधारे सुप्रसिद्ध श्रीराम कथा वाचक पं. श्री प्रेमभूषण जी महाराज प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक भगवान श्रीराम की कथा का रसपान कराएंगे।

इस अवसर पर विश्वनाथ सिंह (नगर परिषद अध्यक्ष), अनिल पारासर (बांदरी मंडल अध्यक्ष), नन्हीबाई अहिरवार नगर पालिका अध्यक्ष, रविन्द राजपूत मंडल अध्यक्ष, राजपाल सिंह राजपूत मंडल अध्यक्ष, पप्पू मुकद्दम, अभय सिंह, सुरेंद्र सिंह, डीआर रोहित, नीलेश सराफ, उमेश राय, सचिन साहू, रावराजा राजपूत, लक्ष्मीकांत मडोनिया, मुनीम साहब पार्षद, अवधेश सिंह, सनत साहू, अजय राजपूत, रामू चौरसिया, जितेन्द्र सिंह, राजेन्द्र यादव, राम शास्त्री अजीत सिंह अजमारी, गब्बर सिंह, यश सराफ, छोटू रोकड़या, विनोद राजहंस, गणेश पटेल, अर्चना जैन, ब्रजभूषण कुशवाहा, आलोक कुशवाहा, अंशुल नामदेव, प्रफुल बोहरे, राजकुमार राजपूत, ओमप्रकाश ठाकुर, हरिशंकर कुशवाहा, ब्रजेद्र सिंह, डब्बू पटवा, राहुल राजपूत, स्वापनिल अग्रवाल, मेहरवान अहिरवार, अंकित द्विवेदी, अंकित यादव, नर्मदा सेन, दीपक जैन, चंद्रभान महुना, आकाश परिहार, मुन्ना कुशवाहा, मुन्नी दांगी
सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More