संत रविदास वार्ड के वामनखेड़ी में विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने सामुदायिक भवन किया लोकार्पित, चार माह में हुआ निर्माण

संत रविदास वार्ड के वामनखेड़ी में विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने सामुदायिक भवन किया लोकार्पित, चार माह में हुआ निर्माण

सागर। विधायक शैलेन्द्र जैन ने संत रविदास वार्ड अंतर्गत वामनखेड़ी क्षेत्र में क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृत सामुदायिक भवन का निर्माण मात्र चार माह में पूर्ण कराकर हनुमान जयंती के पावन अवसर पर लोकार्पित कर क्षेत्र की जनता को समर्पित किया।

इस अवसर पर विधायक शैलेन्द्र जैन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रवासियों को बधाई दी तथा हनुमान जी महाराज के प्राकट्य उत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि अल्प अवधि में तैयार हुआ यह सामुदायिक भवन क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है। यह भवन सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों के लिए एक उत्कृष्ट स्थान के रूप में कार्य करेगा और क्षेत्रवासियों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सामुदायिक भवन निर्माण को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

लोकार्पण समारोह के दौरान स्थानीय निवासियों ने विधायक का आत्मीय स्वागत कर आभार व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि इस सामुदायिक भवन के निर्माण से क्षेत्र में सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा। उन्होंने विधायक की सराहना करते हुए कहा कि “आपके द्वारा यह कार्य जंगल में मंगल करने जैसा है, इसके लिए हम सभी सदैव आभारी रहेंगे।”

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नीलम अहिरवार, सतीश जैन, प्रभु दयाल साहू, नर्मदा पटेल, राजकुमार यादव, नत्थू सिंह ठाकुर, हेमराज ठाकुर, अंकित विश्वकर्मा, शुभम चौधरी, गणेश केसरवानी, मुन्ना खान, छोटू पटेल, पूरन लाल पटेल, गोविंद पटेल, अत्तु पटेल, पवन पटेल, रेवाराम पटेल, चतुर्भुज पटेल, बेनी पटेल, संतोष पटेल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

सामुदायिक भवन के निर्माण से वामनखेड़ी क्षेत्र में सामाजिक आयोजनों, बैठकों एवं अन्य गतिविधियों के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध हो गया है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।।

Leave a Comment

Read More