पंचकल्याणक महोत्सव शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर जैन समाज ने किया सागर पुलिस का सम्मान

पंचकल्याणक महोत्सव शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर जैन समाज ने किया सागर पुलिस का सम्मान
सागर, 6 जून 2026। थाना सानोधा क्षेत्र के ग्राम सानोधा में 1 से 6 जून तक आयोजित छह दिवसीय भव्य पंचकल्याणक महोत्सव के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के बाद जैन समाज ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान किया। महोत्सव के दौरान सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए पुलिस बल की सराहना की गई।
पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में थाना सानोधा, पुलिस लाइन, यातायात शाखा, गढ़ाकोटा, रहली और सुरखी थाना क्षेत्रों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे आयोजन के दौरान मुस्तैदी से ड्यूटी निभाई। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए थे।
पुलिस की सतर्कता और समन्वित प्रयासों के चलते महोत्सव के दौरान कोई अप्रिय घटना या दुर्घटना नहीं हुई और सभी धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुए।
समापन समारोह में सकल जैन समाज एवं आयोजन समिति ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जैन संत विषद सागर महाराज ने खुले मंच से पुलिस विभाग की अनुशासित कार्यप्रणाली, सेवा भावना और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए पुलिस बल को साधुवाद दिया।
सम्मानित होने वालों में थाना प्रभारी निरीक्षक भरत सिंह ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक शेष नारायण दुबे, बलवंत सिंह, सुखदेव शर्मा, प्रधान आरक्षक नीलेश, पुरुषोत्तम, राजेश पाण्डेय, रामेश्वर शर्मा, रामकुमार, ज्योति गोस्वामी, लीलावती, आरक्षक प्रवीण जाट, जगदीश ठाकुर, भारत सिंह, अर्पित मिश्रा, मयंक ठाकुर तथा महिला आरक्षक कंचनलता और बैजंती सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।
जैन समाज के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने कहा कि पुलिस की सतत मौजूदगी, सजगता और सेवा भावना के कारण ही इतना बड़ा धार्मिक आयोजन सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। यह सम्मान पुलिस और समाज के बीच मजबूत विश्वास, सहयोग तथा समन्वय का प्रतीक माना जा रहा है।

Leave a Comment

Read More