
बांदरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹56 हजार से अधिक नकदी और वाहन जब्त
सागर, 6 जून 2026। सागर जिले की बांदरी थाना पुलिस ने अवैध जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹56,010 नकद, तीन मोटरसाइकिल, सात मोबाइल फोन और ताश के पत्ते जब्त किए हैं।
पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिलेभर में असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव उइके, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा तथा एसडीओपी प्रवीण अस्थाना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुमेर सिंह जगेत को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गीदा स्थित पानी की टंकी के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर कुछ लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस और गवाहों की मदद से सभी को पकड़ लिया गया।
यह सामग्री हुई जब्त
₹56,010 नकद राशि
52 ताश के पत्ते
3 मोटरसाइकिल
5 एंड्रॉयड मोबाइल फोन
2 कीपैड मोबाइल फोन
गिरफ्तार आरोपी
अभिषेक उपाध्याय
उदय सिंह बघेल
रामनरेश तिवारी
अशोक चढ़ार
राजेन्द्र उर्फ ओमनारायण अहिरवार
भगवान सिंह दांगी
नत्थू अहिरवार
अनिल अहिरवार
सभी आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। जब्त सामग्री को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में उप निरीक्षक विजय पटेल, सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक हेतराम तथा आरक्षक लोकेन्द्र, रामप्रसाद, राजेन्द्र, जयराम, अरविंद, सतेंद्र और देवीदीन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जुआ, सट्टा, अवैध शराब या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।











