राज्यसभा नामांकन में विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन बने प्रस्तावक, रजनीश अग्रवाल  एवं तरुण चुग  को दी शुभकामनाएं

राज्यसभा नामांकन में विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन बने प्रस्तावक, रजनीश अग्रवाल  एवं तरुण चुग  को दी शुभकामनाएं

सागर।विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पहुंचकर राज्यसभा उम्मीदवार आदरणीय  रजनीश अग्रवाल एवं  तरुण चुग  के नामांकन पत्र में प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर कर अपना दायित्व निभाया।

इस अवसर पर विधायक  जैन ने कहा कि  रजनीश अग्रवाल  का राज्यसभा के लिए चयन सागर एवं समूचे मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि श्री अग्रवाल अपने लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण तथा जनसेवा की भावना के बल पर राज्यसभा में मध्यप्रदेश की आवाज को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेंगे।

विधायक  जैन ने कहा कि उन्हें  रजनीश अग्रवाल के राज्यसभा नामांकन पत्र में प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर करने का अवसर प्राप्त होना गर्व का विषय है। उन्होंने  अग्रवाल को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की मंगलकामना की।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More