24 घंटे में बिजली तार चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

24 घंटे में बिजली तार चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
सागर, 06 जून 2026। थाना बहरोल पुलिस ने बिजली तार चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 3 लाख रुपये मूल्य का चोरी गया मशरूका बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में अपराधों पर अंकुश लगाने एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता प्राप्त हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव उइके एवं एसडीओपी बण्डा  प्रदीप वाल्मीकि के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने मामले की जांच कर आरोपियों तक पहुंच बनाई।
थाना बहरोल में दर्ज अपराध क्रमांक 117/2026 में धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं धारा 136 विद्युत अधिनियम 2003 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की गई। तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी:
आजिम मकरानी (32 वर्ष), निवासी कजलीवन टपरा, सागर
शहबाज मोमिन (26 वर्ष), निवासी कजलीवन टपरा, सागर
संदीप लोधी (20 वर्ष), निवासी ग्राम सगोरिया, थाना बहरोल
पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से लगभग 700 मीटर विद्युत तार एवं करीब 12 क्विंटल विद्युत तार (मूस) बरामद किया गया, जिसकी कुल अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय बण्डा में पेश किया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने के बाद उन्हें उपजेल बण्डा भेज दिया गया।
सराहनीय भूमिका: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह लोधी, सहायक उप निरीक्षक नाथूराम दोहरे, प्रधान आरक्षक प्रमोद बागरी, राजेश पाण्डेय तथा आरक्षक विवेक भारके, पुष्पेन्द्र जादौन, अनिल पटैल, विकास एवं महिला आरक्षक गोमती ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
थाना बहरोल पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल चोरी के मामले का शीघ्र खुलासा हुआ, बल्कि चोरी गया मशरूका भी बरामद कर लिया गया।

Leave a Comment

Read More