
खुरई के छह नवनियुक्त भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्षों ने विधायक भूपेन्द्र सिंह से की सौजन्य भेंट
उपशीर्षक:
पूर्व गृहमंत्री ने संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता को लेकर दिए मार्गदर्शन
सागर। खुरई विधानसभा क्षेत्र के भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के छह नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों ने मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सागर स्थित कार्यालय में पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह से सौजन्य भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।
भेंट के दौरान धनौरा मंडल अध्यक्ष अर्जुन अहिरवार (गोलनी), खुरई नगर मंडल अध्यक्ष काशीराम अहिरवार (मास्टर), खुरई ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोतीलाल अहिरवार (बरोदिया), बरोदिया कलां मंडल अध्यक्ष शिवलाल अहिरवार (ललोई), मालथौन मंडल अध्यक्ष जाहर अहिरवार (मालथौन) तथा बांदरी मंडल अध्यक्ष रामकिशन अहिरवार (बांदरी) उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक भूपेन्द्र सिंह ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, बूथ एवं मंडल कार्यसमितियों के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं का चयन करने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा पार्टी के सभी कार्यक्रमों में अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी संगठन की मजबूती और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।











