
भारतीय थल सेना के जवान नमन पांडे का शबरी वार्ड में भव्य स्वागत, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र
सागर। रविवार को शबरी वार्ड क्रमांक 18 बडतूमा में भारतीय थल सेना के जवान नमन पांडे के प्रशिक्षण पूर्ण कर प्रथम गृह आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पूरे वार्ड में गाजे-बाजे, फूल-मालाओं और भारत माता के जयघोष के साथ स्वागत यात्रा निकाली गई। देशभक्ति के माहौल में हजारों की संख्या में वार्डवासी शामिल हुए।
कार्यक्रम का आयोजन शबरी वार्ड क्रमांक 18 की पार्षद एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव सीमा कमल चौधरी के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने नमन पांडे का शाल, श्रीफल और पुष्पमालाओं से सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्वागत यात्रा वार्ड के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर सेना के जवान का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर दादा जी गया प्रसाद पांडे द्वारका प्रसाद पांडे बद्री प्रसाद पांडे स्वर्गीय भगवत शरण पांडे (रिटायर्ड टी आई)बड़े पापा आनंद पांडे अनूप पांडे चाचा, मनोज पांडे ,विनोद पांडे ,प्रमोद पांडे ,प्रदीप पांडे ,नवीन पांडे ,संदीप पांडे ,अभय पांडे आदित्य पाण्डे , आयुष पांडे, आयुषी पांडे बेदी पांडे,सहित समस्त पांडे परिवार और वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति का उत्साह देखते ही बनता था। स्थानीय लोगों ने कहा कि सेना के जवानों का सम्मान प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है और नमन पांडे की उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।











