अग्रणी महाविद्यालय में पीएम-उषा योजना के तहत बहुआयामी कौशल विकास प्रशिक्षण का आगाज

अग्रणी महाविद्यालय में पीएम-उषा योजना के तहत बहुआयामी कौशल विकास प्रशिक्षण का आगाज

​एक ही छत के नीचे तकनीकी व हस्तशिल्प विधाओं का संगम; राखी निर्माण के साथ छात्र-छात्राएं सीख रहे आधुनिक हुनर

​वेब डेवलपमेंट, वीडियो एडिटिंग और मोबाइल रिपेयरिंग के गुर सिखा रहे विषय विशेषज्ञ; बांटी गई स्टेशनरी किट

​प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने कहा- ‘रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों से आर्थिक रूप से सशक्त होंगे विद्यार्थी’

​सागर/ शासकीय कला एवं वाणिज्य (अग्रणी) महाविद्यालय, सागर में पीएम-उषा परियोजना (सॉफ्ट कंपोनेंट-स्किल) के तृतीय चरण के अंतर्गत विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने और कौशल संवर्धन के उद्देश्य से बहुआयामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का भव्य शुभारंभ किया गया। इस योजना के तहत महाविद्यालय में तकनीकी ज्ञान और पारंपरिक हस्तशिल्प का अनूठा समन्वय देखने को मिल रहा है।
​एक ओर जहां विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने के लिए तीन विशेष जॉब-ओरिएंटेड पाठ्यक्रम—छात्राओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से राखी निर्माण प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर वेब डेवलपमेंट एवं मेंटेनेंस, वीडियो एडिटिंग, मिक्सिंग एवं फोटोग्राफी तथा मोबाइल रिपेयरिंग का संचालन शुरू किया गया है। राखी निर्माण सत्र में लगभग 30 से 40 छात्राएं बढ़-चढ़कर भाग लेकर नवीन डिज़ाइनों, रंग-संयोजन और पर्यावरण-अनुकूल राखियां बनाने का हुनर सीख रही हैं।

प्राचार्य का निरीक्षण एवं मार्गदर्शन

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने सभी प्रशिक्षण कक्षाओं का औचक निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उनका फीडबैक लिया। अपने उद्बोधन में डॉ. गुप्ता ने कहा कि पीएम-उषा परियोजना के तहत संचालित ये व्यावहारिक पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उन्हें उद्योगों की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष बनाएंगे। उन्होंने ट्रेनर्स को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर टेस्ट लेकर विद्यार्थियों के कौशल का मूल्यांकन करें।

विशेषज्ञों द्वारा व्यावहारिक प्रशिक्षण व सामग्री वितरण
तकनीकी सत्रों के अंतर्गत राखी निर्माण सत्र में प्रशिक्षिका सलमा खान छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण राखी बनाने की बारीकियां सिखा रही हैं। वहीं विशेषज्ञ ट्रेनर आशीष विश्वकर्मा द्वारा वेब डेवलपमेंट, शाश्वत दुबे द्वारा वीडियो एडिटिंग व फोटोग्राफी तथा यश कोष्टी द्वारा मोबाइल रिपेयरिंग का गहन व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण में शामिल सभी छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन एवं अभ्यास हेतु आवश्यक स्टेशनरी किट का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
पीएम-उषा प्रभारी डॉ. इमराना सिद्दीकी ने विद्यार्थियों को नए सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर की बारीकियां सीखने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रशिक्षण संयोजक डॉ. सुचिता अग्रवाल, डॉ. प्रतिभा जैन, आयोजन समिति से डॉ. नीलम सिंह, प्रमोद सेन तथा छात्र प्रतिनिधि अंकित अहिरवार, अंशुमान अहिरवार एवं शुभि विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही। इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र यादव, डॉ. अमितेश सोनी, मीडिया प्रभारी डॉ. संदीप सबलोक सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More