नरयावली की बुलंद आवाज विधानसभा में गूंजी, विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने अवैध शराब पर प्रभावी रोक सहित जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दे पुरजोर तरीके से उठाए

नरयावली की बुलंद आवाज विधानसभा में गूंजी, विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने अवैध शराब पर प्रभावी रोक सहित जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दे पुरजोर तरीके से उठाए

भोपाल, 21 जुलाई 2026।
मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में नरयावली विधानसभा क्षेत्र का सशक्त एवं प्रभावी प्रतिनिधित्व करते हुए विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने जनसरोकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को पूरी मजबूती के साथ सदन में उठाया। प्रश्नों एवं याचिका के माध्यम से उन्होंने क्षेत्र की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, जनसुविधाओं तथा विकास से जुड़े अनेक विषयों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया।

विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने नरयावली विधानसभा क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने का मुद्दा अत्यंत गंभीरता एवं पुरजोर तरीके से सदन में रखा। उन्होंने क्षेत्र में संचालित मदिरा दुकानों, अवैध शराब की बिक्री के विरुद्ध की गई कार्रवाई तथा निर्धारित समय का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के संबंध में सरकार से विस्तृत जानकारी मांगी।

इसके अतिरिक्त विधायक  लारिया ने सागर की ढाना हवाई पट्टी से घरेलू विमान सेवा प्रारंभ किए जाने का महत्वपूर्ण प्रश्न भी विधानसभा में उठाया। सरकार ने उत्तर में बताया कि प्रदेश में घरेलू विमान सेवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 लागू की जा चुकी है।

इसके साथ ही विधायक लारिया ने कर्रापुर पुलिस चौकी को थाना का दर्जा प्रदान करने तथा दीनदयाल नगर (मकरोनिया) में पुलिस चौकी स्थापित किए जाने की आवश्यकता को भी विधानसभा में प्रभावशाली ढंग से रखा, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

इसके अतिरिक्त विधायक इंजी. प्रदीप लारिया द्वारा ग्राम सानोधा में खेल मैदान की स्वीकृति प्रदान किए जाने संबंधी याचिका भी विधानसभा में प्रस्तुत की गई।

नरयावली विधानसभा क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों को लगातार विधानसभा में प्रमुखता से उठाकर विधायक इंजी. प्रदीप लारिया एक बार फिर क्षेत्र की अपेक्षाओं और जनभावनाओं के प्रभावी प्रतिनिधि के रूप में सामने आए। जनसुविधाओं के विस्तार, कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा विकास कार्यों को गति देने की दिशा में उनके द्वारा उठाए गए मुद्दे क्षेत्र के प्रति उनकी सतत सक्रियता एवं प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हैं।

Leave a Comment

Read More