नशे के खिलाफ सागर में उमड़ा जनसैलाब, 500 से अधिक लोगों ने बनाई मानव श्रृंखला

नशे के खिलाफ सागर में उमड़ा जनसैलाब, 500 से अधिक लोगों ने बनाई मानव श्रृंखला
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत निकली विशाल जागरूकता रैली, नशामुक्त समाज का लिया संकल्प
सागर। नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सागर में पुलिस द्वारा विशाल जनजागरूकता रैली और मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में 500 से अधिक लोगों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी ने किया। सुबह करीब 7 बजे खेल परिसर में पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों, थाना प्रभारियों, यातायात पुलिस, रक्षित निरीक्षक, रेडियो शाखा, फिंगर प्रिंट शाखा, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के स्टाफ, प्रशिक्षणरत आरक्षकों, जिला पुलिस बल, खेल विभाग के कर्मचारियों, कोच और आम नागरिकों की मौजूदगी में मानव श्रृंखला बनाई गई।
इसके बाद खेल परिसर से विशाल जागरूकता रैली निकाली गई, जो पीली कोठी और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस खेल परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में शामिल लोगों ने हाथों में नशामुक्ति का संदेश देती तख्तियां लेकर नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें।
सागर पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान अब केवल पुलिस का नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग का जनआंदोलन बन चुका है। आगामी दिनों में भी जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Comment

Read More