भावुक माहौल में नगर पालिका की कर्मठ अधिकारी  अनीशा कुरैशी को सम्मानपूर्ण विदाई, नम आंखों से दी शुभकामनाएं

भावुक माहौल में नगर पालिका की कर्मठ अधिकारी  अनीशा कुरैशी को सम्मानपूर्ण विदाई, नम आंखों से दी शुभकामनाएं
देवरी। नगर पालिका परिषद देवरी में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुईं  अनीशा कुरैशी को शुक्रवार को आयोजित गरिमामय समारोह में भावभीनी एवं सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन ने  कुरैशी के समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि  अनीशा कुरैशी ने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए परिषद की गरिमा बढ़ाई। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का नया अध्याय है और यह अध्याय खुशियों, शांति तथा समृद्धि से परिपूर्ण हो।
समारोह के दौरान नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रीमती कुरैशी के साथ बिताए गए कार्यकाल की यादें साझा कीं। विदाई के समय भावुक माहौल देखने को मिला और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन, कृष्ण कुमार पांडे, मनोज गुरु, विवेक लखेरा, राजा गुप्ता, बंटू पलिया, पुष्पेंद्र मिश्रा, कामरान खान, मनु जारोलिया, सतीश प्रजापति, संतोष सोनी, मोनू भटेले, गोलू पटैल सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह का समापन श्रीमती अनीशा कुरैशी के सम्मान और उनके सुखद भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

Leave a Comment

Read More