मूंग खरीदी में थावरी सहकारी समिति पर फिर अनियमितताओं के आरोप, किसानों में नाराजगी

मूंग खरीदी में थावरी सहकारी समिति पर फिर अनियमितताओं के आरोप, किसानों में नाराजगी

केसली अनुविभागीय राजस्व अधिकारी नें दिया कार्यवाही करने का आश्वासन

देवरी। मध्यप्रदेश सरकार दुबारा समर्थन मूल्य पर चल रही मूंग खरीदी के दौरान सागर जिले के देवरी तहसील के केसली ब्लॉक की थावरी सहकारी समिति जो मुआर खास के पास बने ऊषा बेयर हॉउस में चल रही है वह एक बार फिर विवादों में आ गई है। किसानों का आरोप है कि समिति में मूंग खरीदी के दौरान कई तरह की अनियमितताएं की जा रही हैं। किसानों का कहना है कि उनसे अवैध वसूली की जा रही है, अमानक गुणवत्ता की मूंग की खरीदी हो रही है तथा व्यापारी और दलाल खुलेआम सक्रिय हैं।
किसानों के अनुसार, नियमों का पालन करने वाले किसानों को खरीदी केंद्र पर परेशान किया जा रहा है, जबकि कुछ लोगों को विशेष लाभ देकर उनकी उपज आसानी से खरीदी जा रही है। इससे ईमानदार किसानों में भारी नाराजगी है।
किसानों ने आरोप लगाया कि खरीदी केंद्र पर पारदर्शिता का अभाव है और जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा प्रभावी निगरानी नहीं की जा रही है। उनका कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं कराई गई तो शासन की समर्थन मूल्य खरीदी व्यवस्था की विश्वसनीयता प्रभावित हो सकती है।
ग्रामीणों और किसानों ने जिला प्रशासन तथा संबंधित विभाग से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही खरीदी केंद्र पर पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित कर किसानों को बिना किसी अवैध वसूली और भेदभाव के उनकी उपज बेचने का अवसर दिया जाए। वही केंद्र प्रभारी शासन प्रशासन के नियम विरुद्ध खुलेआम काम कर रहे है ओर प्रशासन के अधिकारी का बिना भय के किसानों को परेशान कर अवैध बसूली कर रहे है l

इनका कहना है :-

आपके दुबारा जानकारी में आया है यदि केंद्र पर अनियमितताये बरती जा रही है ओर किसानों से अवैध बसूली की जा रही है तो जाँच कराई जाएगी यदि लापरवाही पाई जाती है तो सख्त कार्यवाही की जायेगी l

राज नंदनी शर्मा
अनुविभागीय राजस्व अधिकारी केसली

Leave a Comment

Read More