सागर-बीना मार्ग पर जेरई ओवरब्रिज पर कार पलटी, गुजर रहे नरयावली विधायक ने घायल की मदद

सागर-बीना मार्ग पर जेरई ओवरब्रिज पर कार पलटी, गुजर रहे नरयावली विधायक ने घायल की मदद की

सागर। सागर-बीना मार्ग पर नरयावली थाना क्षेत्र के जेरई ओवरब्रिज पर शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक सड़क हादसा हो गया। एक काले रंग की कार अचानक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज पर पलट गई। हादसा इतना तेज था कि कार का एक टायर निकलकर दूर जा गिरा और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के समय कार में सवार युवक को केवल हाथ में मामूली चोट आई। वह पूरी तरह सुरक्षित है।

इसी दौरान नरयावली की ओर जा रहे प्रदीप लारिया की नजर हादसे पर पड़ी। उन्होंने तत्काल अपना वाहन रुकवाया, मौके पर पहुंचकर घायल का हालचाल जाना और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई। घायल की स्थिति सामान्य होने पर उन्होंने राहत की सांस ली।
हादसे के बाद विधायक ने सभी वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि सड़क पर हमेशा निर्धारित गति सीमा का पालन करें और स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि सावधानीपूर्वक वाहन चलाकर ही ऐसे हादसों से बचा जा सकता है।

Leave a Comment

Read More