कर्तव्य कर्मयोगी कार्यक्रम के तहत सागर में विभागीय कर्मचारियों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण

कर्तव्य कर्मयोगी कार्यक्रम के तहत सागर में विभागीय कर्मचारियों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण

सागर 18 अगस्त 2026
जिले में कर्तव्य कर्मयोगी कार्यक्रम के तहत ई -दक्ष कार्यालय में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक के. वी. के नेतृत्व में राष्ट्रीय कर्मयोगी जनसेवा कार्यक्रम (केकेके) के अंतर्गत लोकसेवकों को सेवाभाव (स्पिरिट ऑफ सर्विस) एवं लोक केन्द्रित प्रशासन (सिटीजन सेंट्रिक गवर्नेंस) से जोड़ने हेतु प्रथम चरण में11 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक जिला स्तरीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कर्मयोगी अभियान के प्रभावी क्रियान्वन, आईगोट कर्मयोगी पोर्टल से जिले के प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी को सक्रिय करने एवं विभागीय कर्मचारियों को ऑनलाइन पाठ्यक्रमों एवं क्षमता निर्माण गतिविधि से जोड़ने कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (एनआईसी), जिला ई-गवर्नेस प्रबंधक सहित समस्त विभाग के जिलाधिकारी शामिल हैं। इस कार्यक्रम में जिला स्तरीय प्रशिक्षक श्री नीलेश रिछारिया, श्री श्रीराम दुबे, श्री रवि विश्वकर्मा एवं श्रीमती पूजा विश्वकर्मा द्वारा विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कर्तव्य कर्मयोगी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य

यह राष्ट्रीय स्तर का व्यवहारिक प्रशिक्षण है जिसका मुख्य उद्देश्य नागरिक सेवाओ में जन सेवा के भाव को विकसित करना है। सरकारी कर्मचारियों को दक्ष, उत्तरदायी और सेवा‑भावी बनाना है। यह कार्यक्रम उन्हें केवल प्रशासनिक कार्यों में दक्ष नहीं करता, बल्कि जनहित और पारदर्शिता को प्राथमिकता देने की प्रेरणा भी देता है।

प्रशिक्षण दिवस वार गतिविधियाँ

प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 11 अगस्त से अब तक 83 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया जिसमे स्कूल शिक्षा विभाग, गृह विभाग, महिला एवं बाल चिकित्सा विभाग तथा आदिम जाति कल्याण विभाग, नगरीय प्रशासन, पंचायत, राजस्व, ऊर्जा एवं उच्च शिक्षा विभाग, सामान्य प्रशासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पशुपालन, कौशल विकास एवं वन विभाग, कोषालय जिला पेंशन, आबकारी, जिला रोजगार कार्यालय के कर्मचारी शामिल हैं।

आगामी कार्यक्रम

यह प्रशिक्षण 24 अगस्त 2026 तक जिले के सभी विभागों के चयनित कर्मचारियों को दिया जाएगा। इसके बाद प्रशिक्षित अधिकारी/कर्मचारी मास्टर ट्रेनर के रूप में अपने-अपने विभाग के समस्त कर्मचारियों को 31 दिसंबर 2026 तक प्रशिक्षित करेंगे।

Leave a Comment

Read More