ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समाज ने निकाला भव्य जुलूस, पुष्पवर्षा कर किया आत्मीय स्वागत


सागर। पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के जन्म दिवस ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा शहर में हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण वातावरण में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान शहर में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश देखने को मिला।
बाद नमाज-ए-जुमा बुरहानी चौक, सदर बाजार से परचम कुशाई के साथ जुलूस प्रारंभ हुआ। जुलूस में मुस्लिम समाज के युवा, बच्चे, नौजवान, हाजी हजरात एवं बुजुर्ग शामिल हुए। लोग नात शरीफ एवं कलाम पढ़ते हुए पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब की शान में नारे लगाते हुए आगे बढ़े।
जुलूस सदर बाजार से कबूला पुल, भगवानगंज तिराहा, राधा तिराहा, कटरा जामा मस्जिद होते हुए पुनः सदर बाजार पहुंचा। यहां देश में अमन, चैन, शांति एवं खुशहाली के लिए दुआ की गई। इसके बाद तबर्रुक (प्रसादी) का वितरण किया गया।
पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने किया स्वागत
जुलूस के भगवानगंज पहुंचने पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी की अगुवाई में मुस्लिम समाज के लोगों का पुष्पवर्षा कर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। जुलूस में शामिल लोगों को फूल-माला पहनाकर तथा एक-दूसरे के गले मिलकर ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी गई। इस दौरान युवाओं, नौजवानों एवं बच्चों को फल, मिष्ठान आदि का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अशरफ खान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैंट अध्यक्ष पं. रवि उमाहिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपूत, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष अरविंद बंटी पंथी, सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष दीपक कुर्मी, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष समीर मकरानी, इंजी. सत्यम सिंह, साजिद राईन, गुलाब अहिरवार, पवन जाटव, कन्नू कोरी, पंकज बंसल, अर्श खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Read More