
नवगठित कार्यकारिणी ने कुलपति से की शिष्टाचार भेंट
सागर। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के (लेडीज क्लब) महिला समाज सत्र 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी गठित की गई है. नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष अनीता सोनी, सचिव नम्रता मालवीय, कोषाध्यक्ष कुंदन सिंह, कार्यकारिणी सदस्य संगीता सिंह एवं श्वेता जैन एवं पदेन सदस्य रत्ना शुक्ला हैं.
कार्यकारिणी के सदस्यों ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाय एस ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की।समिति ने कुलपति महोदय को आगामी सत्र की कार्ययोजना एवं उद्देश्यों की जानकारी दी।
कुलपति प्रो ठाकुर ने नवगठित समिति को शुभकामनाएं देते हुए महिला समाज के कार्यों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
Post Views: 8











