शासकीय संभागीय आईटीआई सागर में CLC राउंड शुरू, 31 अगस्त को उपस्थित होना अनिवार्य

शासकीय संभागीय आईटीआई सागर में CLC राउंड शुरू, 31 अगस्त को उपस्थित होना अनिवार्य
सागर, 27 अगस्त 2026। शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) सागर में प्रवेश के लिए CLC राउंड शुरू कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत संस्था में उपस्थित होकर अपनी पसंद के ट्रेड में प्रवेश ले सकते हैं।
CLC राउंड की प्रमुख तिथियां—
31 अगस्त 2026: अभ्यर्थियों को स्वयं आईटीआई में उपस्थित होकर पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य होगा। OTP के माध्यम से उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।
1 सितंबर 2026, सुबह 10 बजे: उपस्थित अभ्यर्थियों की व्यवसायवार मेरिट सूची जारी होगी। मेरिट रिक्त सीटों की संख्या के अनुसार जारी की जाएगी।
1 सितंबर: चयनित अभ्यर्थियों को सीट आवंटन (Mark Allotment) किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन, प्रवेश फीस भुगतान एवं प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
CLC-Waiting List राउंड
CLC राउंड में उपस्थित होकर भी सीट से वंचित रह गए अभ्यर्थियों की Waiting List जारी की जाएगी।
3 सितंबर 2026, सुबह 10 बजे: प्रतीक्षा मेरिट सूची सूचना पटल पर प्रदर्शित की जाएगी।
प्रतीक्षा सूची के अनुसार अभ्यर्थियों की ऑफलाइन उपस्थिति दर्ज की जाएगी।
3 सितंबर, दोपहर 1 बजे के बाद: उपस्थित अभ्यर्थियों में सीट आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी।
इसके बाद दस्तावेज सत्यापन, प्रवेश फीस भुगतान एवं प्रवेश दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
संस्था स्तर पर स्थापित हेल्पडेस्क/काउंसलिंग सेंटर पर अभ्यर्थियों के अलॉटमेंट प्रिंट उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि प्रवेशार्थियों को परेशानी न हो।

Leave a Comment

Read More