कलेक्टर ने कर्रापुर की शासकीय उचित मूल्य दुकान का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश


सागर, 29 अगस्त 2026। कलेक्टर  प्रतिभा पाल ने शासकीय उचित मूल्य दुकान कर्रापुर क्रमांक-1 का निरीक्षण कर राशन वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने राशन की गुणवत्ता, हितग्राहियों को किए जा रहे वितरण तथा इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे के सत्यापन की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कर्रापुर द्वारा संचालित IFFCO केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने नैनो खाद, यूरिया, कीटनाशक सहित अन्य कृषि आदानों की उपलब्धता और व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।
इसके साथ ही उन्होंने समिति में संचालित बचत बैंक का निरीक्षण कर खातों एवं लेन-देन की स्थिति के संबंध में जानकारी ली।
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राशन वितरण व्यवस्था में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटों का नियमित सत्यापन कराया जाए तथा खाद एवं अन्य कृषि आदानों की आपूर्ति सुचारु रूप से बनी रहे।
उन्होंने हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण राशन समय पर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Comment

Read More