
29/08/26 को बु.चि. महाविद्यालय सागर में स्व. कुमारी नीलम यादव के परिजनों द्वारा उनके पार्थिव शरीर को एनाटॉमी विभाग में शिक्षण/प्रशिक्षण हेतु देहदान किया गया।
उनके परिवार के आदेशानुसार, उनके पार्थिव शरीर को अनुसंधान और शिक्षा हेतु स्वीकार किया गया।
देहदाता के संबंध में जानकारी: 1️⃣ देहदाता का नाम: स्व. कुमारी नीलम यादव 2️⃣ परिजनो का नाम: महेन्द्र सिंह यादव (पिताजी) , सोनू यादव (भाई), ( मोबाइल नंबर – 8823018238)3️⃣ देहदाता की आयु: 30 वर्ष 4️⃣ पता: हाउसिंग बोर्ड बस्ती, राजीव गांधी वार्ड, बीना स्टेशन सागर म0प्र0 , पूरा महाविद्यालय परिवार इस पुण्य कार्य के लिए उनके परिवार के प्रति सदैव आभारी रहेगा।
आज के कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी अधिष्ठाता डॉ अमर गंगवानी एवं एनाटॉमी विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ शंकर रॉय एवं सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे । अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम के अंत में देहदाता के परिवार को धन्यवाद एवं इस महान कार्य के लिए आभार व्यक्त किया गया।
देश के समाजोपयोगी कार्य के लिए स्व. कुमारी नीलम यादव परिवार एवं रामपाल महाराज के अनुयाई के प्रति हमारा सम्मान एवं आभार सदैव रहेगा।
साथ ही सूचित किया जाता है कि शासन के आदेश अनुसार इस महाविद्यालय में यह बारहवा देहदान है जिसे Guard of Honour दिया गया है।











