
भाई- बहन के पवित्र रिश्ते, प्रेम और विश्वास का प्रतीक है रक्षाबंधन – महेश जाटव
सागर, 31 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आज जिला शहर कांग्रेस कार्यालय, राजीव गांधी भवन, तीन बत्ती, पर अध्यक्ष श्री महेश जाटव जी के नेतृत्व में कांग्रेस परिवार द्वारा रक्षाबंधन मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पधारी बहने और महिला कांग्रेस की बहनों ने कांग्रेस के सभी भाइयों को राखी बांधकर उनके दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की, वहीं भाइयों ने बहनों की रक्षा और सम्मान का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेश जाटव जी ने कहा कि, “रक्षाबंधन केवल एक त्यौहार नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। कांग्रेस परिवार हमेशा से इस रिश्ते का सम्मान करता आया है। आज हमारी महिला कांग्रेस की बहनों ने जो प्यार और आशीर्वाद हमें दिया है, हम संकल्प लेते हैं कि हम सदैव उनकी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़े रहेंगे। कांग्रेस पार्टी नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।”
महिला कांग्रेस की अध्यक्ष किरण लता सोनी ने कहा कि गया “आज हम सभी बहनों के लिए गर्व का क्षण है कि हमें अपने कांग्रेस परिवार के भाइयों को राखी बांधने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह राखी केवल धागा नहीं, बल्कि विश्वास का बंधन है। हमें विश्वास है कि हमारे भाई न केवल हमारे, बल्कि सागर की समस्त माताओं-बहनों के समविश्वास है कि हमारे भाई न केवल हमारे, बल्कि सागर की समस्त माताओं-बहनों के सम्मान और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। हम अध्यक्ष महेश जाटव जी का हृदय से आभार व्यक्त करती हैं जिन्होंने इस सुंदर आयोजन से पूरे परिवार को एक साथ जोड़ा।”
पूर्व विधायक सुनील जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि, “रक्षाबंधन का यह पर्व हमें एकता और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। कांग्रेस पार्टी का मूल मंत्र ही प्रेम, एकता और सबको साथ लेकर चलना है। आज का यह अमित राम जी दुबे नेआयोजन हमारे संगठन की एकजुटता को और अधिक मजबूत करेगा।”
कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र राजे आभार संगठन महामंत्री रामकुमार पचौरी ने माना।











