नरसिंहपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर वार, 2 किलो गांजा जब्त अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ नरसिंहपुर पुलिस की कार्रवाई

SHARE:

मध्यप्रदेश भोपाल विशेष संवाददाता राजकुमार दुबे नरसिंहपुर

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 2 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है

पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को थाना कोतवाली पुलिस टीम अपराध पतासाजी एवं आरोपी तलाश के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। संदिग्ध गतिविधियां नजर आने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। इस दौरान उसके पास मौजूद बैग से करीब 2 किलो गांजा बरामद हुआ

पुलिस ने आरोपी की पहचान धर्मेन्द्र मेहरा पिता रामचरण मेहरा, निवासी सहावन, थाना गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर के रूप में की है। आरोपी के कब्जे से 2 किलो गांजा, बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन सहित करीब 1.20 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया गया

मामले में थाना कोतवाली नरसिंहपुर में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है
कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव चाटे के नेतृत्व में उनि आशीष बोपचे, प्र.आर. राजेश बागरी, आरक्षक प्रहलाद माधवे, रोहित चंपुरिया, महेन्द्र ठाकुर, चंद्रप्रताप पटेल एवं नगर रक्षा सदस्य शुभम मालवीय की महत्वपूर्ण भूमिका रही

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशे के कारोबार और मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें