बांदरी व खुरई में स्वागत सभाएं, भूपेन्द्र सिंह करेंगे अगवानी; नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं से यात्रा के स्वागत की अपील
सागर, 24 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी, उत्तर प्रदेश से उनकी जन्मस्थली वडनगर, गुजरात के लिए रवाना हुई दो यात्राएं शुक्रवार, 25 सितंबर को खुरई विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेंगी। दोनों यात्राओं की अगवानी और स्वागत कार्यक्रमों में पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह उपस्थित रहेंगे।
बांदरी से प्रवेश करेगी रूट क्रमांक 18 की यात्रा
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वाराणसी से वडनगर यात्रा रूट क्रमांक 18 का आगमन 25 सितंबर को सुबह 11:30 बजे बांदरी में होगा। यहां मुख्य मार्ग पर पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह यात्रा की अगवानी करेंगे।
इसके बाद यात्रा गाजे-बाजे के साथ श्री हनुमान मंदिर के पास, नगर परिषद बांदरी के सामने आयोजित स्वागत सभा में पहुंचेगी। यहां भारत माता की आरती एवं स्वागत सभा का आयोजन होगा। कार्यक्रम के बाद यात्रा दोपहर 12:30 बजे मालथौन के लिए रवाना होगी।
यात्रा का निर्धारित मार्ग इस प्रकार रहेगा—दोपहर 1 बजे रजवांस फोरलेन, 1:15 बजे प्रेमपुरा और 1:30 बजे मालथौन नई मंडी गेट पर यात्रा पहुंचेगी। मालथौन मंडल की ओर से यहां भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भोजन एवं विश्राम के बाद यात्रा दोपहर 3 बजे खिमलासा के लिए रवाना होगी।
खुरई में रूट क्रमांक 19 की यात्रा का स्वागत
सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर यात्रा रूट क्रमांक 19 का खुरई में आगमन भी 25 सितंबर को होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा दोपहर 4 बजे केके पैलेस, खुरई पहुंचेगी, जहां पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह यात्रा की अगवानी करेंगे।
इसके बाद शाम 4:30 बजे महाकाली टीनशेड पर स्वागत सभा आयोजित होगी। यात्रा का भोजन एवं रात्रि विश्राम खुरई में होगा। अगले दिन यात्रा खुरई से बीना की ओर रवाना होगी।
नागरिकों और कार्यकर्ताओं से स्वागत की अपील
भूपेन्द्र सिंह ने खुरई विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प यात्राओं के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन संघर्षों से भरा रहा है और उनका संपूर्ण जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने देश को सशक्त, समृद्ध और सामर्थ्यवान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।








