विधायक प्रदीप लारिया के नेतृत्व में छावनी चिकित्सालय में नेत्र शिविर, जरूवाखेड़ा में स्वास्थ्य परीक्षण व रक्तदान शिविर

SHARE:

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर नरयावली विधानसभा में सेवा का संकल्प

सागर, 6 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत नरयावली विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा और स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न आयोजन किए गए। विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के नेतृत्व में सदर मंडल अंतर्गत छावनी चिकित्सालय, कैंट में वृहद निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर तथा जरूवाखेड़ा के शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
छावनी चिकित्सालय में श्री सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय, आनंदपुर (लटेरी), जिला विदिशा के सहयोग से आयोजित नेत्र शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बड़ी संख्या में मरीजों की आंखों की जांच की। मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया गया तथा मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित मरीजों को आगामी उपचार की जानकारी दी गई।
वहीं, जरूवाखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में जनरल फिजिशियन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, हड्डी रोग और नेत्र रोग विशेषज्ञों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में युवाओं एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साह के साथ रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।
जरूरतमंद तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना ही सेवा का संकल्प : लारिया
विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा के संकल्प के साथ मनाने की सार्थकता तभी है, जब जरूरतमंद व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचे। उन्होंने कहा कि नेत्र शिविर के माध्यम से किसी के जीवन में दृष्टि का प्रकाश पहुंचाना और रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में योगदान देना सच्ची जनसेवा है।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान जनसेवा को संवेदना, सहभागिता और जिम्मेदारी से जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने श्री सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय आनंदपुर के चिकित्सकों एवं चिकित्सा दल, लायन एवं समाजसेवी गुलझारीलाल जैन सहित दोनों शिविरों में सहयोग देने वाले चिकित्सकों, रक्तदाताओं और सेवाभावी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मप्र कुश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल, जिला महामंत्री चैन सिंह, कपिल कुशवाहा, आफीसर यादव, सदर मंडल अध्यक्ष सौरभ केशरवानी, कैंट सीईओ, मंडल अध्यक्ष अरविंद घोसी, नरयावली मंडल अध्यक्ष सोहन लोधी सहित भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति, वरिष्ठजन, रक्तदाता, क्षेत्रवासी एवं लाभार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें