सागर। रात्रि के समय सड़क पर घायल अवस्था में पड़े एक व्यक्ति के लिए सागर पुलिस की डायल-112 सेवा देवदूत बनकर सामने आई। कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही एफआरवी मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में मिले घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया गया।
दिनांक 05 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8:35 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में सूचना मिली कि थाना बीना क्षेत्र के महावीर चौक पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा हुआ है।
सूचना मिलते ही सागर डायल-112 कंट्रोल रूम ने तत्काल बीना थाना क्षेत्र में तैनात एफआरवी को घटनास्थल के लिए रवाना किया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक संदीप प्रधान एवं पायलट जसवंत साहू तत्परता से मौके पर पहुंचे।
मौके पर करीब 40 वर्षीय व्यक्ति सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसकी हालत गंभीर थी और वह बातचीत करने की स्थिति में भी नहीं था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पैदल जा रहे व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी।
घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस जवानों ने बिना समय गंवाए स्ट्रेचर की मदद से उसे सुरक्षित एफआरवी वाहन में बैठाया और तत्काल शासकीय अस्पताल बीना पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही घायल का उपचार शुरू कराया गया।
समय पर मिली मदद, टली बड़ी अनहोनी
रात्रि के समय सड़क पर गंभीर रूप से घायल पड़े व्यक्ति को समय पर चिकित्सा सुविधा मिलने से बड़ी अनहोनी टल गई। डायल-112 कंट्रोल रूम की त्वरित सूचना व्यवस्था और एफआरवी स्टाफ की तत्परता ने एक बार फिर साबित किया कि सागर पुलिस आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों की सहायता के लिए हर समय तैयार है।
पुलिस जवानों की संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण की इस पहल की सराहना की जा रही है।
सागर पुलिस डायल-112 — सूचना मिलते ही मदद की ओर पहला कदम।







