डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में सतर्कता जागरूकता माह के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक एवं रैली का आयोजन
सागर, 13 अक्टूबर 2026। डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के शिक्षा शास्त्र विभाग द्वारा सतर्कता जागरूकता माह 2026 के अंतर्गत भ्रष्टाचार के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाने तथा ईमानदारी, नैतिकता एवं पारदर्शिता के मूल्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश “नुक्कड़ की आवाज़, ईमानदारी का आगाज़” तथा “भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाएँ, ईमानदारी से देश सजाएँ” रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा शास्त्र विभाग के प्रमुख एवं सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रो. अनिल कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना करते हुए किया। रैली शिक्षा शास्त्र विभाग से प्रारंभ होकर विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय तक पहुँची। इस दौरान विद्यार्थियों ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रभावशाली नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया तथा ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और जवाबदेही का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों एवं समाज पर उसके नकारात्मक प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से लोगों को भ्रष्टाचार के प्रति सजग रहने, अनुचित गतिविधियों का विरोध करने तथा अपने दैनिक जीवन में ईमानदारी अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ. पुष्पिता राजावत, समन्वयक डॉ. चिंतन वर्मा तथा आयोजन सचिव डॉ. नवीन सिंह रहे। गतिविधि समन्वयक के रूप में डॉ. चिंतन वर्मा, डॉ. अपर्णा श्रीवास्तव, डॉ. शिवशंकर यादव एवं डॉ. कंचन चौरसिया ने दायित्व निभाया। आयोजन समिति के सदस्यों में , डॉ. अपर्णा श्रीवास्तव, डॉ. शिवशंकर यादव, डॉ. कंचन चौरसिया एवं डॉ. शकीला खान शामिल रहे। छात्र सहयोगी के रूप में हिमांशु गुप्ता एवं समूह ने योगदान दिया।
इस अवसर पर शिक्षा शास्त्र विभाग के विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकगण एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में ईमानदारी, पारदर्शिता एवं नैतिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना तथा भ्रष्टाचार-मुक्त राष्ट्र के निर्माण के प्रति जन-जागरूकता फैलाना रहा।







