सनातन हिन्दू एकता यात्रा का अविराज सिंह के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत

SHARE:

सागर। पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम के नेतृत्व में निकाली गई सनातन हिन्दू एकता रथ यात्रा का युवा भाजपा नेता अविराज सिंह के नेतृत्व में दीपाली होटल के सामने पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर देवरी विधायक  बृजबिहारी पटैरिया, पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष लखन सिंह, अशोक सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता व श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

सनातन हिन्दू एकता रथ यात्रा जैसे ही दीनदयाल नगर रेलवे ओवरब्रिज पार कर बहेरिया रोड पर पहुंची तो सड़क के दोनों ओर कतारों में हजारों की संख्या में खड़े श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का गगनभेदी नारों से स्वागत किया। स्वागत मंच से देवरी विधायक  बृजबिहारी पटैरिया, पूर्व सांसद  राजबहादुर सिंह, अविराज सिंह के साथ सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व संत जनों ने फूल बरसाए। युवा नेता अविराज सिंह को उनके युवा साथी कंधों पर उठाकर रथ के ऊपर खड़े बाबा बागेश्वर के नजदीक ले कर गये जहां अविराज सिंह ने लाल गुलाब के फूलों की बड़ी पुष्प माला से बाबा का अभिनंदन किया और आशीर्वाद लिया। दोनों के कुछ देर चर्चा भी हुई।

स्वागत कर्ता, श्रद्धालु दीपाली के सामने प्रातः 9 बजे से ही बाबा बागेश्वर के दर्शनों के लिए एकत्रित होना शुरू हो गए थे। लगभग दो घंटे की प्रतीक्षा के दौरान युवा नेता श्री अविराज सिंह ने हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को श्री महिषासुर मर्दिनी मंत्र का कंठस्थ पाठ सुना कर नवरात्रि के चतुर्थ दिवस को सार्थक कर दिया। उन्होंने की पौराणिक आख्यान सुनाए,सनातन और शक्ति उपासना के महत्व को रेखांकित किया। बड़ी संख्या में युवा स्वागत हेतु पहुंचे थे।

स्वागत करने वालों में देवरी विधायक  बृजबिहारी पटैरिया, पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, जिला क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष लखन सिंह, अशोक सिंह बामोरा, बांदरी भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर, जिला ग्रामीण भाजपा मीडिया प्रभारी नवीन भट्ट्, उमेश यादव, संतोष दुबे, प्रतीक चौकसे, मनोज शुक्ला, गोविंद सिंह सहावन, ऋषि तिवारी, रामकुमार बघेल, सिरनाम सिंह मालथौन, पं राजू तिवारी, सचिन राय, गोलूप्रताप राय, राजीव सोनी, आदित्य सिंह ठाकुर, शनीचरी दुर्गा समिति के आदेश दीक्षित, सचिन शर्मा, अजय राजपूत रोंड़ा बड़ी संख्या में युवा और नारी शक्ति उपस्थित रही।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें