बिजली बिलों में अनियमितता,किसानों और आम जनता की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज

SHARE:

कांग्रेसजनों ने विद्युत कंपनी के एमडी को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन

सागर / शुक्रवार को सागर प्रवास पर आए मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर के प्रबंध संचालक को कांग्रेसजनों के प्रतिनिधिमंडल ने मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की अगवाई में चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से विद्युत विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार,किसानों एवं आम उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं तथा बिजली बिलों में अनियमितताओं से संबंधित मुद्दे उठाए गए।इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने विद्युत विभाग में व्याप्त अनियमितताओं की ओर प्रबंध संचालक का ध्यान आकर्षित कराते हुए कहा कि किसानों व आम उपभोक्ताओं को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है साथ ही नरयावली विधान सभा क्षेत्र सहित जिलें भर में बिजली मीटरों की मनमानी रीडिंग,बिजली खपत का गलत आकलन तथा वास्तविक खपत से अधिक आकलन के आधार पर बिजली बिल जारी किए जाने जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।उन्होंन किसानों व आम उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने तथा विद्युत विभाग में व्याप्त अनियमितताओं की जांच व कार्यवाही करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रबंध संचालक से बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की पुरजोर मांग उठाई।इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मकरोनिया के अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आर. आर.पाराशर,युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहित वर्मा,युवा कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राजा बुन्देला, जय पाराशर,विजय पाराशर,इंजी.सत्यम सिंह आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें