विवि: सतर्कता जागरूकता माह–2026 के अंतर्गत कठपुतली प्रदर्शन एवं कहानी कथन कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

सागर। डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के शिक्षाशास्त्र विभाग द्वारा सतर्कता जागरूकता माह–2026 के अंतर्गत “ईमानदारी का श्रेष्ठ विकल्प: सत्यनिष्ठा की सदैव विजय” विषय पर कठपुतली प्रदर्शन एवं कहानी कथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में ईमानदारी, नैतिकता और सत्यनिष्ठा के मूल्यों को प्रोत्साहित करना तथा रचनात्मक माध्यमों से भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता विकसित करना था।
कार्यक्रम में कठपुतलियों एवं प्रेरक कहानियों के माध्यम से सत्यनिष्ठा, नैतिक आचरण और ईमानदारी के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। इन रचनात्मक प्रस्तुतियों ने यह संदेश दिया कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सत्यनिष्ठा अपनाना व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ एक न्यायपूर्ण एवं भ्रष्टाचार-मुक्त समाज के निर्माण के लिए भी आवश्यक है।
कार्यक्रम का आयोजन शिक्षाशास्त्र विभाग के अध्यक्ष एवं सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रो. अनिल कुमार जैन के मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर पर डॉ. रश्मि जैन, पूर्व विभागाध्यतक्ष, शिक्षाशास्त्रप विभाग ने कठपुतली एवं प्रेरक कहानी प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में अपनी भूमिका निभाई। गतिविधि समन्वयकों के रूप में डॉ. शकीला खान एवं डॉ. कंचन चौरसिया ने कार्यक्रम के समन्वय एवं संचालन में योगदान दिया। आयोजन को पूर्णरूप से सफल बनाने में संयोजक डॉ. पुष्पिता राजावत, समन्वयक डॉ. चिंतन वर्मा तथा आयोजन सचिव डॉ. नवीन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विभाग के विद्यार्थी सहयोगी ने भी आयोजन की व्यवस्थाओं एवं सफल संचालन में सक्रिय सहभागिता निभाई।
सतर्कता जागरूकता माह–2026 की केंद्रीय थीम “समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा” के अनुरूप कार्यक्रम ने ईमानदारी और नैतिक मूल्यों को सामाजिक समृद्धि का आधार बताते हुए प्रतिभागियों को अपने व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन में सत्यनिष्ठा अपनाने तथा भ्रष्टाचार-मुक्त भारत के निर्माण में जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें