कड़ान सिंचाई परियोजना की पुनरीक्षित स्वीकृति शीघ्र दिलाने विधायक लारिया ने की पहल

SHARE:

जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव एवं प्रमुख अभियंता से भेंट कर रखे क्षेत्रीय सिंचाई एवं जल संसाधन से जुड़े महत्वपूर्ण विषय

भोपाल/17.11.2026 नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने मंगलवार को भोपाल प्रवास के दौरान जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव एवं प्रमुख अभियंता से सौजन्य भेंट कर नरयावली विधानसभा क्षेत्र की निर्माणाधीन कड़ान मध्यम सिंचाई परियोजना की पुनरीक्षित प्राक्कलन को सक्षम समिति से शीघ्र स्वीकृति दिलाने का अनुरोध किया।

विधायक श्री लारिया ने बताया कि परियोजना से 52 गांवों को सिंचाई सुविधा मिलना प्रस्तावित है। ग्राम पथरिया हाट की बसाहट एवं भूमि को डूब से सुरक्षित रखने तथा परियोजना को पूर्ण रूप से उपयोगी बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण संबंधी पुनरीक्षित स्वीकृति आवश्यक है। इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 23 अप्रैल 2026 को घोषणा भी की जा चुकी है।

उन्होंने क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार एवं जल संसाधन विभाग से संबंधित अन्य आवश्यक विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए भी विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र कार्यवाही का अनुरोध किया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें