पश्चिम क्षेत्रीय अंतर वि वि कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता 2026-27 में शानदार प्रदर्शन के दम पर चार टीमों ने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में बनाई जगह

SHARE:

क्वालीफाई करने वाले विश्वविद्यालय-
1- कोटा विश्वविद्यालय, कोटा 
2- आर.के.डी.एफ. विश्वविद्यालय, भोपाल
3- डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर मराठवाडा विश्वविद्यालय छत्रपति संभाजी नगर ।
4- शिवाजी वि वि कोल्हापुर
डॉ हरिसिंह गौर यूनिवर्सिटी के सांस्कृतिक परिषद के साथ होगा समापन 

डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के संरक्षण में BT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, सागर में संचालित अंतरविश्वविद्यालय पश्चिम क्षेत्रीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के पाँचवें दिन खिलाड़ियों ने दमदार खेल, बेहतरीन रणनीति और अद्भुत खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया। प्रतियोगिता के अंतर्गत पूल-C एवं पूल-D के मुकाबलों में विश्वविद्यालयों की टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
पूल-D के मुकाबले में यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संजीव अग्रवाल विश्वविद्यालय को 51–29 के अंतर से पराजित किया। कोटा विश्वविद्यालय की टीम ने आक्रामक रेडिंग और मजबूत रक्षात्मक रणनीति के दम पर 22 अंकों से शानदार जीत दर्ज की।
वहीं पूल-C के एक अन्य रोमांचक मुकाबले में डॉ. बाबासाहेब विश्वविद्यालय ने यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई को 33–29 से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे मैच में कड़ा संघर्ष किया, लेकिन निर्णायक क्षणों में डॉ. बाबासाहेब विश्वविद्यालय की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए 4 अंकों से जीत हासिल की।
आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी भोपाल एवं शिवाजी यूनिवर्सिटी कोल्हापुर महाराष्ट्र के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबला देखने को मिला 42-42 की स्कोर लाइन पर मैच टाई रहा ।
आज के मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. एवं डीन डॉ मनविंदर सिंह पाहवा, प्रो. रत्नेश दास,  डिपार्टमेंट ऑफ केमेस्ट्री डाॅ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय,  डाॅ आशीष पटैरिया चेयरमैन बी के पी महाविद्यालय मालथोन , डाॅ सुशील गुप्ता चेयरमैन टाइम्स कॉलेज दमोह, श्री गौरव बंसल मैनेजर बैंक ऑफ बड़ौदा , विशिष्ट अतिथि के रूप में डाॅ अभिषेक जैन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर रहे।  विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अधिकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ श्रीमान अनिल डागा, श्री अभिषेक रजक जिला धर्म जागरण प्रमुख , आशीष श्याम जी,  सुमित भगत जी,  दीनदीनदयाल सिंह, श्रीमान राजेश जी,  श्रीमान अनिल अवस्थी प्रमुख रहे। 
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का संचालन BT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, सागर के तत्वाधान  में डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के मार्गदर्शन एवं विश्वविद्यालय खेल भावना के अनुरूप किया जा रहा है। प्रतियोगिता के सफल संचालन में BT ग्रुप के चेयरमैन श्री संतोष कुमार जैन ‘घड़ी’ का कुशल मार्गदर्शन एवं प्रतिभागियों को निरंतर प्रोत्साहन प्राप्त हो रहा है।
वहीं बी टी ग्रुप सचिव डॉ. सत्येंद्र जैन, शैलेश मेमोरियल स्कूल के डायरेक्टर श्री संदीप जैन, ग्रुप रजिस्ट्रार डॉ. तरुण कुमार सिंह, BTIE प्राचार्य डॉ. राजू टंडन के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं।
प्रतियोगिता के आयोजन में डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के कुलगुरु प्रो. नागेंद्र दुबे तथा शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. विवेक बी. साठे सहित विश्वविद्यालय एवं BT ग्रुप के पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।
आयोजन में BTIPS डायरेक्टर प्रो. संजय जैन, ग्रुप सलाहकार प्रो. सुबोध कुमार जैन, BTIRT प्राचार्य डॉ. वीरेश फुसकेले, BTIPS प्राचार्य डॉ. अशोक जैन एवं डॉ. जयंत दुबे का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।
आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागी विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अधिकारियों के उत्साह और खेल भावना की सराहना करते हुए आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं। अंत में सभी पधारे मुख्य अतिथियों के प्रति ग्रुप रजिस्ट्रार डाॅ तरुण कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया। 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें