महाराणा प्रताप जयंती की पूर्व संध्या पर 28 मई को युवा नेता अविराज सिंह के नेतृत्व में विशाल वाहन रैली का आयोजन

महाराणा प्रताप जयंती की पूर्व संध्या पर 28 मई को युवा नेता अविराज सिंह के नेतृत्व में विशाल वाहन रैली का आयोजन

सागर। वीर शिरोमणि श्री महाराणा प्रताप और बुंदेलखंड केसरी महाबली छत्रसाल की जयंती की पूर्व संध्या पर 28 मई, बुधवार को युवा नेता अविराज सिंह के नेतृत्व में युवाओं के द्वारा विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया है। यह वाहन रैली रुद्राक्ष धाम मंदिर बामोरा से दोपहर 2 बजे आरंभ होगी और सागर शहर के मुख्य मार्गों से निकलेगी।

युवा नेता अविराज सिंह ने बताया कि शौर्य पराक्रम वीरता और स्वाभिमान का इतिहास रचने वाले हमारे देश के दो महापुरुषों पूज्य श्री महाराणा प्रताप और महाबली महाराज छत्रसाल की जयंती के उपलक्ष्य में युवाओं की एक विशाल वाहन रैली रुद्राक्ष धाम मंदिर बामोरा से आरंभ की जाएगी। यह वाहन रैली रूद्राक्ष धाम से आरंभ होकर मकरोनिया, सिविल लाइंस, गोपाल गंज, मुख्य बसस्टैंड, परकोटा होते हुए गौर मूर्ति पहुंचेगी जहां महान् शिक्षाविद डॉ हरी सिंह गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। तत्पश्चात कटरा पुलिस चौकी से विजय टाकीज चौराहे पर स्थित महाराज छत्रसाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। वाहन रैली विजय टाकीज चौराहा से राहतगढ़ बसस्टैंड स्थित ओवरब्रिज होते हुए भगवान गंज, कबूला पुल, पटकुई होते हुए पुनः रुद्राक्ष धाम पहुंचेगी जहां रैली का समापन होगा।

युवा नेता अविराज सिंह ने सभी युवाओं से आह्वान किया है कि वे 28 मई की दोपहर 2 बजे रूद्राक्ष धाम मंदिर से आरंभ हो रही विशाल वाहन रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राष्ट्र के गौरव हमारे वीर महापुरुषों के संदेश को देश की युवा शक्ति तक पहुंचाने के इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

मीडिया कार्यालय
दिनांकः-26/05/2025

Leave a Comment

Read More