
रतलाम mp
रिपोर्टर राहुल बैरागी
मो, 7354434732
रतलाम पुलिस से बचने के लिए MD तस्करों ने किया 108 एंबुलेंस का उपयोग, फिर भी चढ़े पुलिस के हफ्ते
पूर्व में भी जिले में एंबुलेंस से पकड़ चुका है अवैध मादक पदार्थ
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के रिंगनोद थान पुलिस ने 108 एंबुलेंस के ड्राइवर व उसके साथी को एमडीएमए ड्रग की तस्करी करते गिरफ्तार किया है, उनके कब्जे से 100 ग्राम एमडीएमए ड्रग जप्त किया गया है दोनों मंदसौर जिले के रहने वाले है, एसपी अमित कुमार के निर्देशन पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने तथा तस्करों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रिंगनोद पुलिस को रविवार रात सूचना मिली थी कि एक एंबुलेंस में दो व्यक्ति MD लेकर कहीं जा रहे हैं।
दअरसल रिंगनोद थाना अंतर्गत पुलिस कलालिया रोड स्थित माता मेलकी फंटा स्थित पुराने यात्री प्रतिक्षालय के पास पहुंचे और नाकाबन्दी घेराबंदी की, कुछ देर बाद 108 एम्बूलेंस (सीजी-04-एनएस-7433) आती दिखी, उसे रुकवाने का प्रयास किया तो चालक तेजी से एम्बुलेंस चलाकर ले जाने लगा पुलिस दल ने जैसे तैसे उसे रुकवाया उसके ड्राइवर आरोपित 30 वर्षीय ललित पाटीदार पुत्र निवासी अम्बिका नगर दलोदा जिला मन्दसौर, 39 वर्षीय सुभाष बैरागी निवासी ग्राम कोटडा बहादुर थाना नाहरगढ जिला मन्दसौर को पकड़ कर उसकी तलाशी ली, तलाशी लेने पर उनके पास प्लास्टिक की एक थैली में 100 ग्राम MDMA ड्रग, निकाला, पुलिस के अनुसार आरोपी ललित पाटीदार व सुभाष बैरागी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है, आरोपियों ने अभी तक यह नहीं बताया है कि वे ड्रग कहां से लेकर आए थे, तथा किसे देने जा रहे थे, इस सम्बंध में उनसे पूछताछ की जा रही है।
एम्बुलेंस में पहले डोडाचुरा ले जाते महाराष्ट्र ले जाते महाराष्ट्र के युवकों को पकड़ा था
वही एंबुलेंस में नशे की तस्करी का यह पहला मामला नहीं है इसके पहले भी एंबुलेंस में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने के मामले में पकड़ में आते रहे है, करीब 9 माह पहले 26 अक्टूबर 2024 को औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने महू-नीमच हाइवे स्थित सेजवता फंटे पर नाकाबंदी कर एंबुलेंस नम्बर एमएच 06 बीडब्ल्यू 5365 में 8.39 क्विंटल 850 ग्राम डोडाचूरा ले जाते आरोपी ड्राइवर रणजीत मोड़के व उसके साथी रूपेश माने दोनों निवासी तला जिला रायगढ़ (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार किया था, मंदसौर से एंबुलेंस में डोडाचूरा लेकर महाराष्ट्र जा रहे थे।
बाइट – अमित कुमार एसपी रतलाम











