
ललितपुर सागर लखनादौन NH 44 राष्ट्रीय राजमार्ग पर निराश्रित गोवंशों से दुर्घटना बचाव हेतु चलाए जा विशेष जागरूकता एवं सुरक्षा अभियान
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण 44 पर बारिश के मौसम में निराश्रित पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटना से बचाव हेतु पशुओं को रेडियम रिफ्लेक्टिव बेल्ट पहनने की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, वरिष्ठ महाप्रबंधक श्री डी एन तिवारी जी द्वारा बताया गया जिला कलेक्टर महोदय श्री संदीप जी आर सर सागर और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना निदेशक महोदय श्री राहुल चहल सर के दिशा निर्देशों के परिपालन में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के माल्थोन चितौरा तीतर पानी तक निराश्रित गोवंशों को दुर्घटना से बचाव एवं सुरक्षा हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है , हाईवे पर एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे, सोलर बिलिंकर लाइट, हाईवे मध्यांतर लाइट, वाहन एडवांस गति मापक सिस्टम, वैदर अपडेट डिस्पले,सहित हाईवे पर सुरक्षित सुचारू यातायात संचालन एवं दुर्घटनाओं से बचाव हेतु एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की स्थापना नेशनल हाईवे 44 के हाइवे कंट्रोल रूम में की गई है की गई साथ ही बरसात के मौसम में जगह-जगह पानी भरने के कारण निराश्रित मवेशी गौवंश आदि हाईवे पर आश्रय लेते है, और अचानक से ही इनके हाईवे पर उछल कूद करने या अचानक से दौड़ने पर कई बार भीषण दुर्घटनाएं हो जाती है जिसमें जन धन की हानि हो जाती है और यह दुर्घटना कभी कभी मृत्यु का भी कारण हो जाती है इन दुर्घटना से बचाव हेतु सड़क उपयोगकर्ताओं को उच्च दृश्यता आभास हेतु पशुओं को रेडियम रिफ्लेक्टिव बेल्ट पहनाए जा रहे हैं जिससे सड़क उपयोगकर्ता दूर से ही रेडियम चमकने के कारण सावधान और सतर्क हो जाते हैं साथ ही अपने वाहन की स्पीड चलने की गति धीमी कर देते हैं, बरसात के मौसम में हाईवे प्रशासन द्वारा लगभग 5000 से 10000 तक रेडियम रिफ्लेक्टिव कॉलर निराश्रित मवेशियों को लगाए जाएंगे, हाईवे पर घटना नियंत्रण प्रबंधन विभाग द्वारा अलग-अलग टीम में गठित कर हाईवे से निराश्रित पशुओं को हटाने का कार्य किया जा रहा है विभिन्न ग्रामों में गौ सेवक नियुक्त किए गए हैं जो सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित पशुओं को हाईवे से सुरक्षित स्थान पर खदेड़ हुए देते हैं, और हाईवे पर लगे हुए गांव में पशुपालकों को पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से अपने पशुओं को घर में बांधकर रखने हेतु निर्देशित किया जा रहा है, और आमजन ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि अपने पालतू पशुओं को घर में बांधकर ही रखें उन्हें खुले में ना छोड़े क्योंकि यह बड़ी दुर्घटना का कारण बनते हैं हाईवे पर निराश्रित पशु पाए जाने पर हाईवे प्रशासन द्वारा इन्हें नजदीकी ग्रामों की गौशालाओं में छोड़ा जा रहा है, हाईवे की पेट्रोलिंग टीम के सदस्यों द्वारा हाईवे पर पड़ने वाले चौराहों ग्रामों इत्यादि पर फ्लेक्स बैनर आदि लगाकर लोगों को समझाया और जागरूक किया जा रहा है, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यह सभी सुरक्षात्मक जागरूकता के कार्य किया जा रहे हैं











