
उप स्वास्थ्य केंद्र आने वाले समय में क्षेत्र की सेहत और खुशहाली को नया मुकाम देगा– विधायक लारिया
( बम्होरी ढूढ़र में 65 लाख रु. से निर्मित होने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन संपन्न)
सागर/17.07.2025
नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया के अथक प्रयासों से बम्होरी ढूढ़र में 65 लाख रू.के उप स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति प्राप्त हुई। जिसका विधायक लारिया ने गुरूवार को ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में विधि विधान से पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि विकास की श्रृंखला में एक और नई सौगात उप स्वास्थ्य केंद्र के रूप में क्षेत्र को प्राप्त हुई है। यह निर्माण पूरा होने पर यहां कई सुविधाएं शुरू हो जाएगी। इसमें सबसे महत्वपूर्ण होगी गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी। जिसका स्थानीय स्तर पर लाभ मिलेगा। भविष्य में उनके जीवन पर इसका गहरा प्रभाव पड़ेगा। इस सौगात के माध्यम से क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है। यह प्रोजेक्ट इलाके के बाशिंदों के लिए राहत और तरक्की की एक नई राह खोलेगा। उप स्वास्थ्य केंद्र से गांव और आसपास के लोगों को बेहतरीन सेहत सेवाएं मिलने लगेगी। आम लोग बगैर किसी परेशानी के इलाज करा सकेंगे और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दूर दराज नहीं जाना पड़ेगा। यह पहल सरकार और जनप्रतिनिधियों के बेहतरीन तालमेल का नतीजा है जो आने वाले वक्त में इलाके की सेहत और खुशहाली को नया मुकाम देगा।
ग्राम पहुंचने पर ग्रामवासियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक लारिया का ढोल नगाड़ों के साथ पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत कर उप स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत कराने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मकरोनिया ग्रामीण, सरपंचगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।











