एमपीसीए ने क्रिकेटर स्व.श्री चंदू सरवटे की 105वीं जन्म जयंती पर किया पुण्य स्मरण

SHARE:

एमपीसीए ने क्रिकेटर स्व.श्री चंदू सरवटे की 105वीं जन्म जयंती पर किया पुण्य स्मरण

सागर/22.07.2025

सागर के चंदू सरवटे ने क्रिकेट के माध्यम से सागर को गौरवान्वित किया है। उन्होंने मध्यप्रदेश में अच्छे क्रिकेट खिलाड़ियों को तैयार किया। यह बात नरयावली विधायक एवं सागर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष इंजी.प्रदीप लारिया ने बमोरी रेंगुवा में मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित क्रिकेटर चंदू सरवटे की 105वीं जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने आगे कहा कि स्व.श्री सरवटे का सागर के चकराघाट में जन्म हुआ, लेकिन उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर क्रिकेट जगत में अच्छा मुकाम हासिल किया। उन्होंने न केवल से क्रिकेट जगत में ख्याति अर्जित की बल्कि सागर के साथ प्रदेश का नाम रोशन किया। चंदू सरवटे के आदर्शों से आज संपूर्ण देश में नई पीढ़ी को एक नई दिशा प्रदान हुई है। मैं उनके श्री चरणों में नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।

कार्यक्रम के पूर्व विधायक लारिया, एमपीसीए पदाधिकारी एवं क्रिकेट जगत से जुड़े अनेक गणमान्यजन ने दीप प्रज्जवलन कर स्वर्गीय श्री चंदू सरवटे के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के पश्चात स्वर्गीय श्री चंदू सरवटे के पुण्य स्मरण में जिम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर पूर्व कप्तान एवं मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संजीव राव, पवन जैन खेजरा कोषाध्यक्ष, प्रो.केएस पित्रे,विजय सरवटे, पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर,विनय शुक्ला, प्रवीण लोकरस, अनुज कुमार सहित खेल जगत के अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें