सागर पुलिस की सक्रियता से रातों-रात 2 घंटे मे लापता नाबालिग बालिका सकुशल बरामद — गलत हाथों में पड़ने से बचाया जीवन

थाना सानौधा, जिला सागर (म.प्र.)
दिनांक: 28/07/2025

सागर पुलिस की सक्रियता से रातों-रात 2 घंटे मे लापता नाबालिग बालिका सकुशल बरामद — गलत हाथों में पड़ने से बचाया जीवन

दिनांक 27.07.2025 की रात्रि लगभग 11:00 बजे थाना सानौधा प्रभारी भरत सिंह ठाकुर द्वारा कंट्रोल रूम में पदस्थ उप निरीक्षक रेडियो आर.के.एस. चौहान को सूचना दी गई कि ग्राम शाहपुर (थाना सानौधा अंतर्गत) से एक 16 वर्षीय नाबालिग बालिका घर से बिना बताए कहीं चली गई है।

उपनिरीक्षक  चौहान द्वारा तकनीकि की सहायता के आधार पर यह ज्ञात किया गया कि बालिका बीना क्षेत्र में हो सकती है। तत्पश्चात उन्होंने तुरंत थाना बीना एवं जीआरपी थाना बीना को सतर्क किया। डायल 100 की टीम को तत्काल बीना रेलवे स्टेशन रवाना किया गया।

इसके साथ ही बालिका के परिजनों से संवाद कर उसके हुलिए व पहने गए वस्त्रों का विवरण एकत्र किया गया, जिसे तलाश मे लगी टीमों के साथ साझा किया गया।

सभी टीमों की सक्रियता एवं समन्वित प्रयासों से थोड़ी ही देर में बालिका बीना रेलवे स्टेशन पर पहचान ली गई और सकुशल बरामद कर थाना बीना लाया गया।

रात्रि में ही शाहपुर सानौधा थाना स्टाफ ने परिजनों को सूचित कर बालिका को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने सागर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि समय रहते तत्काल यह कार्रवाई नहीं की होती तो बालिका के जीवन पर संकट आ सकता था।

सागर पुलिस की तत्परता, समन्वय एवं मानवीय दृष्टिकोण के कारण एक नाबालिग बालिका को संभावित खतरे से सुरक्षित बचाया जा सका।

  • उल्लेखनीय भूमिका में अधिकारीगण:

थाना प्रभारी सानौधा – भरत सिंह ठाकुर

उप निरीक्षक – अशोक उपाध्याय

उप निरीक्षक रेडियो – आर.के.एस. चौहान

थाना प्रभारी बीना –अनुप यादव

जीआरपी थाना बीना स्टाफ एवं डायल 100 टीम बीना

???? सागर पुलिस नागरिकों की सुरक्षा हेतु सतत् प्रतिबद्ध है।
✊ “सुरक्षित समाज – हमारी प्राथमिकता”

Leave a Comment

Read More